फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA CBT Exam Schedule 2026 Released for Radiographer, Laboratory Assistant and Other Posts

HPRCA: रेडियोग्राफर, लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए शेड्यूल जारी, कब होगी आपकी परीक्षा? जानें यहां

Fri, 07 Aug 2026 04:55 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 07 Aug 2026 04:55 PM IST
सार

HPRCA Exam Schedule 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग  ने रेडियोग्राफर, लैबोरेटरी असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और सीनियर लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि और समय की जानकारी नीचे में देख सकते हैं।

विज्ञापन
HPRCA CBT Exam Schedule 2026 Released for Radiographer, Laboratory Assistant and Other Posts
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HPRCA CBT Exam: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा रेडियोग्राफर, मेडिकल सोशल वर्कर, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर, सीनियर लैब टेक्नीशियन (MLT ग्रेड-II) और लैबोरेटरी असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षाएं 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन

देखें पूरा शेड्यूल

पद का नाम पद कोड परीक्षा तिथि परीक्षा समय
रेडियोग्राफर 26009 19 अगस्त 2026 सुबह की शिफ्ट (09:00 बजे से 10:30 बजे तक)
मेडिकल सोशल वर्कर 26006 25 अगस्त 2026 सुबह की शिफ्ट (09:00 बजे से 10:30 बजे तक)
साइकियाट्रिक सोशल वर्कर 26007 25 अगस्त 2026 दोपहर की शिफ्ट (12:30 बजे से 02:00 बजे तक)
सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन / MLT ग्रेड-II 26012 25 अगस्त 2026 शाम की शिफ्ट (04:00 बजे से 05:30 बजे तक)
लेबोरेटरी असिस्टेंट 25012 26 अगस्त 2026 सुबह की शिफ्ट (09:00 बजे से 11:00 बजे तक)

देखें जरूरी गाइडलाइंस

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
  • रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी के लिए SMS, ई-मेल और आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें।
  • अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।

देखें आधिकारिक नोटिस


परीक्षा केंद्र की जानकारी कैसे मिलेगी?

HPRCA परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आयोग वेबसाइट पर विशेष लिंक उपलब्ध कराएगा। साथ ही, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को SMS के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट, अपने मोबाइल पर आए SMS और रजिस्टर्ड ई-मेल की जांच करते रहें। किसी भी अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या 01972-222204 नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

HPRCA Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card/Roll Number Download लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन संख्या या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed