फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Leopard Spotted Again in Aryanagar; Calf Killed

Rishikesh News: आर्यनगर में फिर दिखा गुलदार, बछिया का किया शिकार

Fri, 07 Aug 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 07 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard Spotted Again in Aryanagar; Calf Killed
डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड-दो में बृहस्पतिवार देर रात गुलदार ने एक बछिया पर हमरा कर उसे मार डाला। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों के अनुसार शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। आर्यनगर के सभासद सुरेश सैनी ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से जल्द ठोस और स्थायी समाधान करने की मांग की ताकि लोगों को राहत मिल सके। वन क्षेत्राधिकारी जी.एस. धमांदा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। गुलदार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अकेले सुनसान स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed