बारिश से बचने गए, मौत ने घेर लिया: गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से दो मजदूरों की गई जान
जान गंवाने वालों की पहचान सूरज और दयानंद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के किठौर गांव के रहने वाले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज बारिश के दौरान एक पुरानी दीवार ढह जाने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
जान गंवाने वालों की पहचान सूरज और दयानंद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के किठौर गांव के रहने वाले थे।
स्कूल में चल रहा था काम
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में बिल्डिंग के एक्सटेंशन (विस्तार) का कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर यहां पुराने पेड़ हटाकर उनके स्थान पर नए पेड़ लगाने का काम करने के लिए आए हुए थे।
हादसे की वजह
शुक्रवार दोपहर बाद जब अचानक बारिश शुरू हुई, तो दोनों मजदूर खुद को भीगने से बचाने के लिए पास की ही एक पुरानी बिल्डिंग में जाकर बैठ गए। इसी दौरान वह जर्जर दीवार अचानक उनके ऊपर भरभरा कर गिर गई।
मलबे के नीचे दबने के कारण दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।