खूबसूरत वीडियो: जुमे की नमाज के बाद कांवड़ियों पर बरसे फूल, गूंजे 'हर-हर महादेव' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद'
मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज के लोगों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह में यूपी के मुरादनगर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बस स्टैंड और मस्जिद के सामने शिवभक्त कांवड़ियों का फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और फल वितरित कर भव्य स्वागत किया। आयोजन ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
हर वर्ष की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई, उन्हें मालाएं पहनाई गईं और फलाहार वितरित किया गया। कांवड़ियों ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरा माहौल आस्था, देशभक्ति और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।
पुलिस बल भी रही तैनात
मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज के लोगों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने इसे सामाजिक एकता और आपसी प्रेम की मिसाल बताया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
पुलिस बोली- मिल रहा सभी समुदायों का सहयोग
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का यह उदाहरण सराहनीय है। पुलिस का उद्देश्य पूरी यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। सभी समुदायों के सहयोग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
ये इंसानियत की पहचान
समाजसेवी ताज चौधरी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना हमारी साझा संस्कृति और इंसानियत की पहचान है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करते हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसओ कृष्ण कुमार मौर्य, ताज चौधरी, मिर्जा ताहिर बेग, जावेद शेख, नूर मोहम्मद, हाजी चुन्ना कुरेशी, मुल्लाजी फखरू, शाहनवाज, सुबहान अली और सईदु अंसारी, अनस पहलवान, दिलशाद, इमरान पठान, डॉ. मुशर्रफ, फर्द शेख, आरिफ शेख, वसीम कुरेशी, इमरान पगड़ी वाले, सुनील सिंघल, संजय गर्ग, नितिन गोयल और विनय शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ियों की सेवा कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.