फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajbaha Road connecting Masuri NH-9 to Dadriis in a dilapidated state posing an obstacle for Kanwariyas in Gha

Ghaziabad: मसूरी एनएच नौ से दादरी गौतमबुद्धनगर को जोड़ने वाला रजबहा मार्ग जर्जर, कावंड़ियों की राह में रोड़ा

Fri, 07 Aug 2026 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत एनएच नौ से भूड़गढ़ी-दादरी रजबहा कांवड़ मार्ग की हालत अत्यन्त खस्ताहाल हो चुकी है, सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क नहीं मिल रही।

विज्ञापन
Rajbaha Road connecting Masuri NH-9 to Dadriis in a dilapidated state posing an obstacle for Kanwariyas in Gha
रजबहा मार्ग की जर्जर हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्र के तहत एनएच नौ से भूड़गढ़ी-दादरी रजबहा कांवड़ मार्ग की हालत अत्यन्त खस्ताहाल हो चुकी है, सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क नहीं मिल रही। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है और उसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मसूरी स्थित नेशनल हाईवे नौ से लिंक यह मार्ग गौतमबुद्धनगर के कांवड़ियों द्वारा बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जाता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने की वजह से उनकी गहराई का सटीक अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। इससे कांवड़ लेकर पैदल गुजर रहे श्रद्धालुओं के गिरने और हादसों का शिकार होने की आशंका काफी बढ़ गई है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को मजबूरी में अत्यधिक सावधानी से कदम बढ़ाना पड़ रहा है, जिससे उनकी यात्रा की गति काफी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान वे अत्यन्त भक्ति और नियम-संयम के साथ पवित्र जल ले जाते हैं। ऐसे में खराब सड़क और गहरे गड्ढों के कारण कांवड़ के खंडित होने का खतरा बना हुआ है, जिससे शिवभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मार्ग जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। कांवड़ यात्रा के महत्व को देखते हुए इन दोनों विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करवाएं। स्थानीय नागरिकों और शिवभक्तों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बिना किसी देरी के दो जनपदों को जोड़ने वाले इस मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed