फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SLC Announces Free Entry for Fans for India-Sri Lanka Test Series

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, SLC ने गॉल और कोलंबो में की फ्री एंट्री

Fri, 07 Aug 2026 05:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गॉल और कोलंबो में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने का एलान किया है। भारत के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति मजबूत करने का अहम मौका होगी, जबकि श्रीलंका वापसी की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
SLC Announces Free Entry for Fans for India-Sri Lanka Test Series
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि गॉल और कोलंबो में होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र का हिस्सा है।
विज्ञापन


गॉल में 15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट
सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो जाएंगी, जहां 23 से 27 अगस्त तक सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर मुकाबला होगा।श्रीलंका क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आम दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा, ताकि क्रिकेट प्रशंसकों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का शानदार अवसर मिल सके।
विज्ञापन

अलग-अलग गेट से मिलेगा प्रवेश
मैचों के दौरान संभावित बड़ी संख्या में दर्शकों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए एसएलसी ने दोनों स्टेडियमों में प्रवेश के लिए निर्धारित गेट भी बताए हैं। गॉल टेस्ट देखने वाले दर्शक गेट नंबर 4 से मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, कोलंबो टेस्ट के लिए गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से प्रवेश दिया जाएगा। एसएलसी ने देशभर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा खिलाड़ियों, परिवारों और खेल प्रशंसकों से इस पहल का लाभ उठाने और भारत-श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने की अपील की है।

डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए अहम है सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे पायदान पर है। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में खेला था। ऐसे में आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भारत के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। श्रीलंका दौरे के साथ सुभदीप घोष भारतीय टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई ने इससे पहले पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट के अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए थे।

2017 में भारत ने किया था क्लीन स्वीप
भारत का श्रीलंका में पिछला टेस्ट दौरा 2017 में हुआ था, जब भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। गॉल में भारत ने 304 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद कोलंबो में पारी और 53 रन तथा पल्लेकेले में पारी और 171 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

दूसरी ओर, श्रीलंका हालिया प्रदर्शन को पीछे छोड़कर भारत के खिलाफ वापसी करना चाहेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उसे पारी और 216 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के कारण श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज 0-1 से गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed