फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sarfaraz Khan Shares Cryptic Post After Sri Lanka Snub: 'I May Not Fit In, But I'll Fight'

IND vs SL: भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर सरफराज का पोस्ट वायरल, 2024 के बाद नहीं मिला टेस्ट खेलने का मौका

Fri, 07 Aug 2026 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। सरफराज ने आखिरी बार 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। वहीं, अभ्यास मैच से पहले शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण केएल राहुल भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Shares Cryptic Post After Sri Lanka Snub: 'I May Not Fit In, But I'll Fight'
सरफराज खान - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद बल्लेबाज सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे सरफराज ने एक फिल्म के दृश्य की तस्वीर पोस्ट करते हुए ऐसा संदेश लिखा, जिसे उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि टीम में फिट नहीं बैठने के बावजूद वह अपनी जगह हासिल करने के लिए पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

सरफराज ने लिखा- 'शायद मैं फिट न बैठूं, लेकिन...'
सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हो सकता है मैं फिट न बैठूं, लेकिन मेरे पास जो कुछ है, उसके साथ मैं पूरी ताकत से लड़ूंगा।' सरफराज का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बाद उनके इस संदेश को टीम में वापसी की कोशिशों और मौजूदा स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest and Breaking News on NDTV

2024 में आखिरी बार पहनी थी भारत की टेस्ट जर्सी
सरफराज ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेला था। तीन मैचों की उस टेस्ट सीरीज में उन्होंने छह पारियों में 171 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में नियमित जगह नहीं मिल सकी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है। अब सरफराज के सामने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचने की चुनौती होगी। सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई थी। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबलों में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन टीम में अपनी जगह स्थायी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल की चोट के बीच राहुल संभाल रहे कप्तानी
 
  • वहीं, श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को अभ्यास मैच के दौरान बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट के कारण श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे।
  • गिल को गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें एहतियात के तौर पर पहले दिन फील्डिंग से दूर रखने का फैसला किया। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
  • बीसीसीआई ने गिल की चोट को लेकर कहा, 'कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी। एहतियात के तौर पर वह SLC XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।'
विज्ञापन

श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गिल की अनुपस्थिति में राहुल ने भारतीय टीम की कमान संभाली। यह अभ्यास मैच भारत के लिए 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से अहम है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा।

सरफराज के लिए वापसी की राह आसान नहीं
भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए सरफराज के सामने अब कड़ी चुनौती है। टीम में मध्यक्रम के लिए कई विकल्प मौजूद हैं और चयनकर्ता मौजूदा फॉर्म के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को भी ध्यान में रख रहे हैं। ऐसे में सरफराज का यह पोस्ट साफ तौर पर उनकी निराशा के साथ-साथ वापसी के इरादे को भी दर्शाता है। उन्होंने भले ही टीम में जगह नहीं बनाई हो, लेकिन उनके संदेश से संकेत मिलता है कि वह हार मानने के मूड में नहीं हैं। अब उनकी नजरें घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके फिर से भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटाने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed