{"_id":"6a75b65f89c0e1c2090afdf1","slug":"pakistan-media-ran-a-fake-story-irfan-pathan-reveals-how-fake-babar-azam-interview-claim-went-viral-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Pathan On Babar Azam: पाकिस्तान मीडिया ने चलाई फर्जी खबर? पठान ने बताया- कैसे बाबर आजम से जोड़ा गया झूठ?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Irfan Pathan On Babar Azam: पाकिस्तान मीडिया ने चलाई फर्जी खबर? पठान ने बताया- कैसे बाबर आजम से जोड़ा गया झूठ?
Fri, 07 Aug 2026 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुईस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुईस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:11 PM IST
सार
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने फेक न्यूज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के मीडिया में एक बार झूठी खबर चलाई गई थी कि बाबर आजम ने उन्हें इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया। पठान के मुताबिक, एक युवा बांग्लादेशी पत्रकार की तस्वीर पर उनका चेहरा फोटोशॉप कर यह फर्जी कहानी फैलाई गई, जिसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। पठान ने कहा कि उनके नाम से रोज झूठी बातें फैलाई जाती हैं, लेकिन हर मामले पर प्रतिक्रिया देने से बेहतर है कि अपनी जिंदगी और काम पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
इरफान पठान और बाबर आजम
- फोटो : IANS/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्रोलिंग और फेक न्यूज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार पाकिस्तान के मीडिया में उनके और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर पूरी तरह झूठी खबर चलाई गई थी। इस फर्जी खबर में दावा किया गया था कि बाबर आजम ने इरफान पठान को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, पठान के मुताबिक यह पूरी कहानी झूठी थी और किसी दूसरे पत्रकार की तस्वीर पर उनका चेहरा फोटोशॉप करके यह खबर फैलाई गई थी।
इरफान पठान ने यह खुलासा जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम 'चीकी सिंगल्स' में बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में ट्रोलिंग तथा गलत नाम से खबरें चलना अब रोजमर्रा की बात हो गई है। उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति हर झूठी खबर का जवाब देने लगे तो उसके लिए अपनी जिंदगी जीना मुश्किल हो जाएगा।

पठान बोले- पाकिस्तान के मीडिया ने चलाई थी झूठी खबर
इरफान पठान ने बताया कि पड़ोसी देश के मीडिया में एक बार ऐसी खबर चलाई गई थी, जिसमें दावा किया गया कि वह बाबर आजम का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उन्हें इंटरव्यू देने से मना कर दिया। पठान के मुताबिक, खबर में यह तक दावा किया गया कि बाबर ने इसलिए इंटरव्यू देने से इनकार किया क्योंकि इरफान भारत के खिलाफ ट्रोलिंग करते हैं।
पठान ने कहा, 'ट्रोलिंग और फर्जी नाम से खबरें चलना हर दिन होता है। पड़ोसी देश के मीडिया ने एक बार खबर चलाई थी कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने गया था और उन्होंने मुझे इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया, क्योंकि कथित तौर पर वह मानते थे कि मैं उनके देश को ट्रोल करता हूं। यह पूरी तरह झूठ था। किसी ने एक तस्वीर पर मेरा चेहरा फोटोशॉप कर दिया था।'

दूसरे पत्रकार की तस्वीर पर लगाया गया था चेहरा
इरफान पठान ने इस फर्जी खबर की पूरी कहानी भी बताई। उनके अनुसार, जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, उसमें असल में एक युवा बांग्लादेशी पत्रकार मौजूद था। पठान ने बताया कि वह पत्रकार पहली बार मैदान पर रिपोर्टिंग करने पहुंचा था और उसने एक खिलाड़ी का इंटरव्यू लेने की कोशिश की थी, लेकिन उसे इंटरव्यू नहीं मिल सका। इसके बाद किसी ने उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और पत्रकार के चेहरे की जगह इरफान पठान का चेहरा लगा दिया। पठान ने कहा कि इस तस्वीर के आधार पर पूरी कहानी तैयार की गई और उसे सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर फैलाया गया।
'खबर को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले'
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने बताया कि फर्जी खबर को बड़ी संख्या में लोगों ने सच मान लिया था। उन्होंने कहा कि उस पोस्ट और खबर को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे। पठान ने कहा, 'असल तस्वीर में एक युवा बांग्लादेशी रिपोर्टर था, जो पहली बार मैदान पर गया था और उसे इंटरव्यू देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने सचमुच उसके शरीर पर मेरा चेहरा लगा दिया और खबर फैला दी। इसे 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और लोगों ने मान लिया कि वह मैं था।' उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हर दिन होती हैं, लेकिन वह हर मामले पर प्रतिक्रिया नहीं देते।

'हर किसी को जवाब देंगे तो जिंदगी नहीं जी पाएंगे'
इरफान पठान ने कहा कि उनके नाम से या किसी अन्य खिलाड़ी के नाम से रोज कोई न कोई गलत बात फैलाई जाती है। ऐसे में हर आरोप या फर्जी खबर का जवाब देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'हर दिन हमारे नाम से या किसी खिलाड़ी के बारे में कोई न कोई झूठ बोला जाता है। अगर आप हर किसी को जवाब देते रहेंगे तो आप अपनी जिंदगी नहीं जी पाएंगे।' पठान का मानना है कि हर सोशल मीडिया पोस्ट या मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने के बजाय जरूरी चीजों पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है।
ऐसा रहा इरफान पठान का क्रिकेट करियर
इरफान पठान ने भारत के लिए 2003 से 2012 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। अपने करियर के दौरान उन्होंने 141 पारियों में 2,821 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 26.12 रहा। उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 102 रन रहा। गेंदबाजी में पठान का रिकॉर्ड और भी प्रभावशाली रहा। उन्होंने कुल 301 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत 29.85 रहा। उनके नाम नौ बार एक पारी में पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। हालांकि, चोटों ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को काफी प्रभावित किया और वह लंबे समय तक टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।

IPL में भी कई टीमों के लिए खेले
इरफान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी कई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। वह पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और गुजरात लायंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 103 मैचों में 80 विकेट लिए। इसके अलावा 82 पारियों में उनके नाम 1,139 रन रहे और उनका बल्लेबाजी औसत 21.49 था। उनके नाम आईपीएल में एक अर्धशतक भी दर्ज है।