फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia Awards: Travis Head Retains Allan Border Medal, Mitchell Starc Named Test Player of the Year

Cricket Australia Awards: हेड ने लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, स्टार्क बने टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर

Fri, 07 Aug 2026 05:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन के दम पर लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।मिचेल स्टार्क को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि मिचेल मार्श और टिम डेविड ने भी वनडे और टी20 के पुरस्कार जीते।

विज्ञापन
Cricket Australia Awards: Travis Head Retains Allan Border Medal, Mitchell Starc Named Test Player of the Year
ट्रेविस हेड-मिचेल स्टार्क - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार 2025-26 अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पुरस्कार समारोह में हेड ने बेहद करीबी मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सिर्फ एक वोट से पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


30 मैचों में 1437 रन बनाकर मचाया धमाल
हेड ने पिछले सत्र में तीनों प्रारूपों में कुल 30 मैच खेले और 1437 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन में पर्थ में एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में 83 गेंदों पर खेली गई 123 रन की मैच विजयी पारी और एडिलेड टेस्ट में बनाए गए 170 रन विशेष रहे।
विज्ञापन


हेड को कुल 153 वोट मिले, जबकि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उनके साथी एलेक्स कैरी 152 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कैरी ने 24 मैचों में 1,079 रन बनाने के अलावा विकेट के पीछे 28 शिकार किए और ऑस्ट्रेलिया की एशेज बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क को मिला टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 150 वोट के साथ एलन बॉर्डर मेडल की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया। स्टार्क ने 11 टेस्ट मैचों में 24 के औसत से 57 विकेट चटकाए। एशेज सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस दौरान उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर सात विकेट भी हासिल किए।

मार्श और टिम डेविड ने भी जीते पुरस्कार
सीमित ओवरों के प्रारूप में टी20 कप्तान मिचेल मार्श को मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने छह मैचों में 304 रन बनाए। वहीं, पावर-हिटर टिम डेविड को मेन्स टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। डेविड के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी सत्र का सबसे बड़ा आकर्षण रही। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी रहा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसॉप ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए हेड के लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने को शानदार उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि हेड ने यादगार पारियों से प्रशंसकों के लिए खास पल बनाए, जबकि स्टार्क दुनिया के महान तेज गेंदबाजों की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। उन्होंने मार्श और टिम डेविड के सफेद गेंद के क्रिकेट में प्रदर्शन की भी सराहना की।

हेड बने कई बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले छठे खिलाड़ी
लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने के साथ हेड इस पुरस्कार को एक से अधिक बार हासिल करने वाले खिलाड़ियों के विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं। वह रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन, स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के जनरल मैनेजर ब्रेंडन ड्रू ने भी हेड की तारीफ करते हुए कहा कि वह तीनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद शानदार खिलाड़ी बन चुके हैं और लगातार दूसरी बार पुरस्कार जीतना उनके बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण है। स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार एक से अधिक बार जीतने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बने हैं। महिला वर्ग में इससे पहले इस साल ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड जीता था। उन्हें वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया, जबकि बाएं हाथ की विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी को टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed