{"_id":"6a75b99478cd5ecd430d68ff","slug":"see-in-pictures-persistent-rain-in-delhi-ncr-to-waterlogging-in-several-areas-causing-difficulties-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में दिल्ली-एनसीआर का हाल: सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल', जलभराव से थमी रफ्तार; लोगों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में दिल्ली-एनसीआर का हाल: सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल', जलभराव से थमी रफ्तार; लोगों की बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली एनसीआर में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Delhi NCR Weather: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बीते बुधवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
शुक्रवार सुबह राजधानी में लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों के लिए निकले कर्मचारियों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते नजर आए।
2 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। सात अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
3 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है। शाम और रात के समय भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसे देखते हुए दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने बना दिए 'स्विमिंग पूल' जैसे हालात
इससे पहले गुरुवार को कुछ देर की तेज बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सदर बाजार की संकरी गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। गंदे पानी और तैरते कचरे के बीच लोगों, बच्चों और खरीदारों को आवाजाही करनी पड़ी। कई दुकानों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging as Delhi-NCR receives heavy rainfall; visuals from Kapashera border pic.twitter.com/LcAhRI2PmX
नोएडा में बारिश से यातायात प्रभावित
तड़के सुबह से शुरू हुई बारिश ने गौतम बुद्ध नगर की यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के कई एंट्री प्वाइंट और प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। सुबह स्कूल और दफ्तर जाने के समय कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।