फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-day monsoon session of the Delhi Assembly

Delhi Assembly: प्रश्नकाल को लेकर हंगामा, विपक्ष के आरोपों का मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

Fri, 07 Aug 2026 12:14 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष के आरोपों का मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने जवाब दिया।

विज्ञापन
Three-day monsoon session of the Delhi Assembly
दिल्ली विधानसभा - फोटो : Delhi Assembly Television

विस्तार

विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष के आरोपों का मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने जवाब दिया। कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रश्न काल हुआ ही नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र का पहला दिन है लेकिन विपक्ष की गंभीरता नहीं दिखाई दे रही।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने कहा, पिछले पांच साल के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी की सरकार में पांच प्रश्न काल भी नहीं हुए, विपक्ष ने अगर यह सवाल उठाया है तो उन्हें जवाब भी सुनना पड़ेगा, और सबसे बड़ी बात यह है कि नेता विपक्षी सदन से गायब है जो कि यह साबित करता है कि आखिर विपक्ष कितना गंभीर है
विज्ञापन


दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "देश में एक बहुत बड़ी योजना आने जा रही है। यह हमारी बहनों के लिए लक्ष्मी योजना है, जिसके तहत 2500 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। इसे लेकर  हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था। आज हम सरकार को, मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई देना चाहते हैं। ये एक वो सोच है जो बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। इसके लिए आज विधानसभा जरूर मुख्यमंत्री को बधाई देगी। इसके अलावा कई सारे मुद्दे हैं। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेता जिन्हें उम्र कैद की सजा हुई, दिल्ली में दंगे करवाए, इस पर भी आज जरूरी चर्चा की जानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुफ्त साइकिल वितरण योजना' में आम आदमी पार्टी द्वारा कथित घोटाले के आरोप पर उन्होंने कहा, 'उनके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है। झूठ, कपट और बेईमानी ही आम आदमी पार्टी का नाम है। आज भी आम आदमी पार्टी एक भी कागज लाकर बताए कि कहां पर घोटाला हुआ है। दिल्ली में छात्राओं को साइकिल देने की और बहनों को 2500 रुपये देने की ये योजना उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना पर कहा, 'मुझे खुशी है कि मेरी दिल्ली की बहनें खुश हैं और जो वादा हमने दिल्ली की बहनों से किया वो हम निभा पा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली की बहनों से कहना चाहूंगी कि मैं हमेशा से उनके साथ हूं। पीएम मोदी की नेतृत्व वाली ये सरकार उनके साथ है। उनके सम्मान में, उनके सशक्तिकरण के लिए हम सदैन निर्णय लेंगे।"

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, "बहुत समय से एनसीआर में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के चलने के कारण दिल्ली की जनता और शिक्षाविदों की मांग थी की दिल्ली में भी प्राइवेट विश्वविद्यालयों को काम करने का अवसर मिले। देश में अलग-अलग राज्यों ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों को जगह दी है और कम से कम कानूनों के साथ उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा बच्चों को मिले उसमें सरकारी संस्थानों के स्तर को भी ऊंचा किया जाए और साथ-साथ जो हमारे राज्य का पैसा बाहर के राज्यों और देशों में जाता है उसको भी रोकते हुए भारतीय मानकों के आधार पर प्राइवेट विश्वविद्यालय काम करें इस पर सरकार विचार कर रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed