{"_id":"6a7500b49194463f9d026723","slug":"ghaziabad-only-dak-kanwars-allowed-on-delhi-meerut-expressway-starting-today-no-entry-for-general-vehicles-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की नो एंट्री; अतिम चरण में सख्त प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों की नो एंट्री; अतिम चरण में सख्त प्रबंध
Fri, 07 Aug 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:16 AM IST
सार
मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को डीएमई पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ध्यान से देखें डायवर्जन...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को डीएमई पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि मेरठ पुलिस के साथ समन्वय के आधार पर शुक्रवार शाम से डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए डीएमई पर सिर्फ डाक कांवड़ को ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएच-9 से गुजरेंगे वाहन
डीएमई के समानांतर एनएच-9 पर सामान्य यातायात जारी रहेगा। दिल्ली से मेरठ जाने वाले वाहनों को एनएच-9 के जरिये डासना कट से हापुड़ होते हुए मेरठ भेजा जाएगा। डायवर्जन सुचारु रखने के लिए चौराहों और कटों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
राहत : जीटी रोड पर कट खोले
जीटी रोड और कनावनी मार्ग पर वाहन चालकों को जाम से राहत मिली है। मार्गों पर एक सप्ताह पहले जो कट बंद कर दिए गए थे, बृहस्पतिवार को पुलिस ने उन्हें खोल दिया। जाम की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने बंद कट खोलने शुरू कर दिए हैं। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शहर के अंदर आने-जाने या अस्पतालों के कटों को जलाभिषेक से महज दो दिन पहले बंद किया जाता था,इस बार उन्हें एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया गया।
हालात यह हो गए कि 15 मिनट का सफर पूरा करने में लोगों को 45 मिनट लग रहे थे। वाहन चालकों से लेकर पैदल लोगों तक को जाम से जूझना पड़ा। लोगों से बातचीत और मौके की स्थिति को देखते हुए अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में रूट डायवर्जन से मुख्य मार्गों के साथ गलियों तक में लगा जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस ने संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित कई बंद कट को यातायात पुलिस ने खोल दिया।
सिर्फ निकासी मार्ग खुले रहेंगे
डीसीपी ने बताया कि डीएमई के तीनों प्रवेश बिंदुओं को बंद कर दिया जाएगा, जिससे कोई भी सामान्य वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। हालांकि, गाजियाबाद की ओर उतरने वाले वाहनों के लिए निकासी मार्ग खुले रहेंगे। डायवर्जन की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
दूधेश्वरनाथ मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चौधरी मोड़, गोशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भट्ठा और पटेलनगर फ्लाईओवर से मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट और सिहानी चुंगी से एनएच-34 की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
मेरठ रोड की एक लेन फिलहाल खुली रहेगी
पुलिस ने फिलहाल मेरठ रोड की एक लेन पर यातायात जारी रखने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति की समीक्षा कर कारों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जा सकती है। यह प्रतिबंध लगने के बाद इस मार्ग पर सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही चलने की अनुमति होगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़ खंडित
शहीदनगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से कई कांवड़ खंडित हो गईं। बड़ी संख्या में कांवड़िये मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा किया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मामला तीन अगस्त की देर रात का है और बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर हंगामे की वीडियो वायरल हुई। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। पुलिस ने गाड़ी से कांवड़ियों को हरिद्वार जल लेने के लिए भेजा और मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कुछ कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे थे। जीटी रोड पर शहीदनगर के पास तेज रफ्तार कार का एक किनारा उनकी कांवड़ में लगा और वह खंडित हो गई।