फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly's monsoon session begins today.

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सरकार पेश करेगी तीन विधेयक, दो सीएजी रिपोर्ट

Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 02:05 AM IST
सार

विपक्ष जल भराव, लक्ष्मी योजना समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा। जबकि सत्ता पक्ष विधायी बदलावों समेत आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट से विपक्ष को घेरेगी।

विज्ञापन
Delhi Assembly's monsoon session begins today.
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार तीन बिल सदन से पेश करेगी। इसमें पब्लिक सर्विस की समय-सीमा के भीतर डिलीवरी, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड और बेड-एंड-ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, दो सीएजी रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। यह सेशन हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्ष जल भराव, लक्ष्मी योजना समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा। जबकि सत्ता पक्ष विधायी बदलावों समेत आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट से विपक्ष को घेरेगी।
विज्ञापन


विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने सर्वसम्मति से तीन दिवसीय सत्र के लिए विधायी एजेंडा तय किया है। इसमें वित्त विभाग भी संभाल रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो सीएजी रिपोर्ट पेश करेंगी। यह 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए दिल्ली सरकार के खातों पर और 2024-25 के लिए राजधानी के राज्य वित्त पर है। वहीं, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद डीईआरसी रेगुलेशन से जुड़े नोटिफिकेशन और सुधार पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पेश किए जाने वाले विधेयकों में सबसे अहम दिल्ली के नागरिकों को समयबद्ध तरीके से सेवाओं को उपलब्ध कराने से जुड़ा है। वहीं, दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड एक्ट में बदलाव के लिए विधेयक आएगा। तीसरा बिल बेड एंड ब्रेकफास्ट सेवाओं को खत्म करने के लिए आएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed