फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students convey a message of peace and environmental conservation

हिरोशिमा दिवस: बाल कॉन्क्लेव, विद्यार्थियों ने दिया शांति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिया शांति का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिरोशिमा दिवस की 81वीं वर्षगांठ पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने राजघाट स्थित गांधी दर्शन के सत्याग्रह मंडप में चिल्ड्रन्स सोशल कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर दिल्ली-एनसीआर के करीब 60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विश्व शांति, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण व वैश्विक भाईचारे का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि विधायक अजय महावर ने सभी से कम से कम पांच पेड़ लगाने का आह्वान किया। समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि समिति जल्द ही एक प्रदर्शनी संग्रहालय स्थापित करेगी, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों के वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। समिति के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने कहा कि हिरोशिमा दिवस नई पीढ़ी में शांति, सहिष्णुता व अहिंसा के मूल्यों को विकसित करने का माध्यम है।
विज्ञापन

कॉन्क्लेव में विद्यार्थियों ने सामाजिक व वैज्ञानिक विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। पुनीत पब्लिक स्कूल ने पहला, हिल वुड्स पब्लिक स्कूल ने दूसरा और एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार बलवंत राय मेहता, बाल भवन व लिटिल फ्लावर स्कूल को, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल को निर्णायक मंडल की विशेष पसंद का पुरस्कार मिला। नेशनल साइंस सेंटर के निदेशक डॉ. विजय शंकर शर्मा भी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed