फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attacked wife and daughter with a knife after they objected to his drinking

नशे में पति बना हैवान: शराब पीने के विरोध पर पत्नी-बेटी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Thu, 06 Aug 2026 09:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 06 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

सत्य प्रकाश ने 1 अगस्त को शराब की लत के विरोध पर पत्नी-बेटी पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने 5 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।

विज्ञापन
Attacked wife and daughter with a knife after they objected to his drinking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी सत्य प्रकाश (43) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक अगस्त को वारदात को अंजाम दिया था और तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से एक अगस्त को सूचना मिली थी कि चाकू लगने से घायल एक महिला और किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गगन सिनेमा के पास एक पार्क में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सत्य प्रकाश को दबोच लिया।  पूछताछ में सत्य प्रकाश ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। उसकी पत्नी पूनम (38) और बेटी ललिता (15) इसका विरोध करती थीं। घटना वाले दिन इसी बात पर उसने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात के बाद वह पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed