फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro issued advisory stating that security checks will be intensified for Independence Day 2026

Delhi Metro Advisory: नौ अगस्त से स्टेशनों पर सुरक्षा होगी और कड़ी, लंबी कतारों में लगने के लिए रहें तैयार

Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

Delhi Metro Advisory: 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी है। 9 अगस्त से दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो जाएगी। 

विज्ञापन
Delhi Metro issued advisory stating that security checks will be intensified for Independence Day 2026
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली मेट्रो ने 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यस्था को लेकर शुक्रवार को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि 9 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। 

विज्ञापन

9 से 16 अगस्त तक दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा बढ़ी
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच को और अधिक तेज किया जाएगा। यह बढ़ी हुई सुरक्षा जांच सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी
आगे बताया कि यह व्यवस्था 9 अगस्त, 2026 (रविवार) से शुरू होगी। इसके कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। विशेष रूप से ऑफिस आने के समय के दौरान यात्रियों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। यह सघन जांच अभियान 16 अगस्त, 2026 (रविवार) तक जारी रहेगा। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
 

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो ने की यात्रियों से अपील
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। उन्हें अपने आवागमन के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए। यह विशेष रूप से उन दिनों के लिए है, जब सुरक्षा जांच तेज होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों का पूरा सहयोग करें।

यह कदम स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उठाया गया है। बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करेगा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed