फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Khachrod Case: Social Boycott Announced Over Elopement

Ujjain: पहले समझाया, फिर रिश्ता तय किया फिर भी चली गई, आखिर में बेटी का कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

उज्जैन के खाचरौद क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती के घर छोड़कर जाने के बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया और समाज ने बहिष्कार की घोषणा की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने ऐसे मामलों में सख्त कानून बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Ujjain Khachrod Case: Social Boycott Announced Over Elopement
प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया

विस्तार

उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के बड़ागांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 24 वर्षीय युवती के घर छोड़कर जाने के बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं समाज ने भी उसे बहिष्कृत करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक युवती एक परिचित युवक के साथ घर से चली गई। इसको लेकर खाचरौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और पुलिस तलाश में जुटी है। युवती के पिता का आरोप है कि जिस युवक के साथ बेटी गई है वो परिवार का जान-पहचान वाला है। करीब 8 महीने पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत की जानकारी मिली थी। तब परिवार ने समझाइश भी दी थी। इसके बाद परिवार ने युवती का रिश्ता भी तय कर दिया था। बावजूद इसके वह घर से निकल गई। घटना से आहत होकर परिजनों और समाज के लोगों ने युवती की तस्वीर का अंतिम संस्कार किया। साथ ही उसे परिवार और समाज से बहिष्कृत करने की घोषणा की। समाज के लोगों का कहना है कि यह कदम सामाजिक संदेश देने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन में युवक की हत्या से हड़कंप, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से सख्त कानून की मांग
परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई हो और प्रभावी कानून बनाया जाए ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। युवती के सुरक्षित मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

समाज इसीलिए है नाराज
समाज के लोगों के अनुसार यह कदम 2 वजहों से उठाया गया। सामाजिक संदेश यही है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। रिश्ता तय होने के बाद इस तरह घर छोड़ना सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है।

प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया

प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed