फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bail For Elephant! Vijaylakshmi Sent to Ujjain

Ujjain: इंदौर में युवक की जान लेने वाला हाथी उज्जैन पहुंचा, वन विभाग ने लगाई दूसरे शहर ले जाने पर रोक

Fri, 07 Aug 2026 03:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

इंदौर के राजनगर में युवक की हाथी के हमले में मौत के पांच दिन बाद हाथी को उज्जैन के निर्मोही अखाड़े में रखा गया है। वन विभाग ने हाथी को महावत के सुपुर्द किया है, लेकिन बिना अनुमति दूसरे शहर ले जाने पर रोक लगा दी है। विभाग की टीम हाथी के स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
Bail For Elephant! Vijaylakshmi Sent to Ujjain
जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

विस्तार

इंदौर के राजनगर में गुड़ खिलाने आए युवक की हाथी के हमले में मौत के पांच दिन बाद हाथी उज्जैन पहुंच गया है। फिलहाल उसे उज्जैन के निर्मोही अखाड़े में रखा गया है। वन विभाग ने हाथी को सुपुर्दगी नामे पर उसके महावत को सौंपा है, लेकिन स्पष्ट किया है कि विभाग की अनुमति के बिना हाथी को इंदौर और उज्जैन के अलावा किसी दूसरे शहर में नहीं ले जाया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर वन विभाग के बुलावे पर हाथी को इंदौर ले जाना होगा।

विज्ञापन

हाथी की देखरेख कर रहे महावत अमित गोस्वामी और महेंद्र महाराज ने बताया कि फिलहाल हाथी की स्थिति सामान्य है। वह पहले की तरह घास और फल खा रहा है। हालांकि, घटना के बाद उसके व्यवहार को लेकर लोग उसके पास जाने से बच रहे हैं। हाथी किसी तरह आक्रोशित न हो, इसके लिए उसके पैरों में बेड़ियां डाली गई हैं।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम प्रतिदिन हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उसके स्वास्थ्य और व्यवहार से संबंधित कुछ जांच भी कराई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी के महावत और साधुओं पर केस
इंदौर के राजनगर में ऑटो चालक विजय राव की हाथी के हमले में हुई मौत के मामले में पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने हाथी के महावत और उसके साथ मौजूद अन्य साधुओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं, वन विभाग ने हाथी की सुरक्षा और देखरेख के लिए विशेष व्यवस्था की है। विभाग ने हाथी की सुपुर्दगी उसके महावत और उसके साथ पिछले आठ वर्षों से रह रहे संतों को दी है, लेकिन निगरानी की जिम्मेदारी वन विभाग के पास रहेगी।

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद

वन विभाग की रेंजर संगीता ठाकुर ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से हाथी जिन संतों के साथ है, उन्हीं को सुपुर्दगी नामे पर हाथी सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की अनुमति के बिना हाथी को इंदौर और उज्जैन के अलावा किसी अन्य शहर में नहीं ले जाया जा सकता। हाथी के खान-पान, स्वास्थ्य और व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इंदौर और उज्जैन से बाहर नही जा पाएगा हाथी
 इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर में एक चालान पेश किया गया था, जिसमे कोर्ट के अंतिम निर्णय तक हाथी को इंदौर के बाहर ले जाने पर इंदौर के बाहर नहीं ले जाने की बात कही गई थी। वहीं, इसके साथ ही हाथी को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने पर भी रोक लगाई गई थी। बताया जाता है कि हाथी को इंदौर से बाहर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन उसे उज्जैन भेज दिया गया है।

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

 

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

 

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

जंजीरों में जकड़ा विजय लक्ष्मी हाथी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed