फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-avantika-gas-pipeline-accident-sdm-apologizes-high-court-hearing

Indore News: अवंतिका गैस हादसे पर एसडीएम ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया था झूठा शपथपत्र

Fri, 07 Aug 2026 02:59 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 07 Aug 2026 02:59 PM IST
सार

Indore News: अवंतिका गैस पाइप लाइन हादसा मामले में एसडीएम घनश्याम धनगर ने गलत हलफनामा पेश करने पर हाईकोर्ट से माफी मांगी। कोर्ट ने कहा कि  सभी पीड़ितों को समय पर उचित इलाज मिलने के साथ-साथ पर्याप्त मुआवजा भी प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
indore-news-avantika-gas-pipeline-accident-sdm-apologizes-high-court-hearing
इंदौर हाईकोर्ट मे लगी याचिका

विस्तार

इंदौर के अवंतिका गैस पाइप लाइन हादसे के मामले में एसडीएम घनश्याम धनगर ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से माफी मांगी है। अधिकारी ने अदालत में बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान पेश किए गए हलफनामे में मुआवजे और इलाज के खर्च से संबंधित जानकारी को स्पष्ट करने में त्रुटि हो गई थी। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि हादसे में झुलसे सभी प्रभावित व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: एसडीएम ने दिया झूठा शपथपत्र, इलाज का खर्च चुकाए बिना हाईकोर्ट में कह दिया "हां"
विज्ञापन


पीड़ितों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
मामले की सुनवाई के दौरान एसडीएम स्वयं कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। इस स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन और नगर निगम को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पीड़ितों को समय पर उचित इलाज मिलने के साथ-साथ पर्याप्त मुआवजा भी प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की राशि पर फैसला 27 अगस्त को
पीड़ितों को मुआवजे के रूप में कितनी राशि दी जाएगी, इसका अंतिम निर्धारण आगामी सुनवाई में किया जाएगा। इसके लिए हाईकोर्ट ने 27 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान शासन ने दावा किया था कि प्रभावितों के इलाज का भुगतान किया जा चुका है, जिसका शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

दावों में विरोधाभास 
शासन के इस दावे का पीड़ितों ने विरोध किया था। हादसे में घायल इन्फ्लुएंसर गिरी उर्फ राजकुमारी झाला के पक्ष ने कोर्ट को बताया कि अहमदाबाद में उनका उपचार अभी भी जारी है और अस्पताल का लगभग 14 लाख रुपए का बकाया बिल शासन द्वारा चुकता नहीं किया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने शासन के हलफनामे पर नाराजगी जताई थी और जूनी इंदौर एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। इसके अतिरिक्त अदालत ने अवंतिका गैस एजेंसी को भी 27 अगस्त तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed