फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rats have set up a colony at Gandhi Circle in Indore; the municipal corporation has had to lay do

Indore News: इंदौर में चूहों ने बना ली गांधी सर्कल पर बस्ती, निगम को बिछाना पड़े लोहे के जाल

Fri, 07 Aug 2026 07:42 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 07 Aug 2026 07:42 AM IST
सार

इंदौर के गांधी सर्कल को चूहों से बचाने के लिए नगर निगम ने गार्डन वाले हिस्से को भी पक्का करने का फैसला लिया है। वहां पहले लोहे की मोटी जाली बिछाई गई है। चूहों ने सर्कल के ब्रिज के हिस्से को भी नुकसान पहुंचायना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Indore News: Rats have set up a colony at Gandhi Circle in Indore; the municipal corporation has had to lay do
चूहों से परेशान निगम ने गांधी सर्कल को पक्का करने का फैसला लिया। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में चूहों की बढ़ती संख्या से नगर निगम परेशान है। छह माह पहले शहर के रीगल ब्रिज का एक हिस्सा चूहों के बिलों के कारण धंस गया था। दरअसल, ब्रिज के पास ही गांधी सर्कल पर चूहों की बस्ती आकार ले चुकी है।

विज्ञापन


चूहे सर्कल के खुले हिस्से में पौधे तक नहीं पनपने दे रहे थे। वहां लगी बैठने की बेंच भी मिट्टी में धंसने लगी थी। इससे परेशान होकर नगर निगम ने पूरे सर्कल को ही सीमेंट-कंक्रीट का बनाने का फैसला लिया। चूहे फिर बिल न बना सकें, इसके लिए वहां पहले लोहे के मजबूत जाल बिछाए गए हैं। अब जल्द ही पूरे हिस्से को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन



कबूतरों के भोजन से भर रहे चूहों के पेट

गांधी सर्कल पर बड़ी संख्या में कबूतरों का डेरा है। पक्षी प्रेमी रोज वहां कबूतरों के लिए दाना डालते हैं। कबूतर तो दाना कम खाते हैं, उससे पहले सर्कल में बिल बनाकर रहने वाले चूहे अनाज पर धावा बोल देते हैं। चूहे इतने मोटे हो चुके हैं कि उन्होंने कई बार कबूतर के बच्चों को भी घायल कर दिया था। सर्कल से चूहों की बस्ती खत्म करने के लिए सीमेंट-कंक्रीट करने का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज के फुटपाथ उखाड़कर बिछाए थे कांच के टुकड़े

शहर के 60 साल पुराने शास्त्री ब्रिज के फुटपाथ तक चूहे पहुंच गए थे और वहां उन्होंने बिल बना लिए थे। इससे ब्रिज की सड़क के नीचे की जमीन को उन्होंने खोदना शुरू कर दिया था। ब्रिज को चूहों से बचाने के लिए नगर निगम ने फुटपाथ के पेवर ब्लॉक उखाड़कर पहले वहां पेस्ट कंट्रोल कराया और फिर कांच के टुकड़े बिछाकर दोबारा पेवर ब्लॉक लगाए, ताकि चूहे फिर बिल न बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed