Indore News: इंदौर में घर से दफ्तर जा रहे पिता और बेटे को बस ने मारी टक्कर, पिता की मौत
इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने एक पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बस पिता को रौंदते हुए निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस सहित फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में तेज गति से आ रही बस ने बाइक पर अपने दफ्तर जा रहे पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर से बेटा तो सड़क के एक तरफ गिरा, लेकिन पिता को बस रौंदते हुए निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास के कैमरों के फुटेज खंगालकर बस चालक का पता लगाने में जुटी है।
इस हादसे में प्रताप नगर निवासी रुपेंद्र लांभाते की मौत हो गई। वे अपने बेटे कपिश के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। उनका कार्यालय रीगल तिराहा क्षेत्र में है। फूटी कोठी से गुजरने के दौरान बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दरअसल, पिता-पुत्र सड़क के जिस तरफ से जा रहे थे, बस चालक ने सवारी बैठाने के चक्कर में बस उसी दिशा में मोड़ दी। बस पहले बाइक से टकराई, फिर पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में कपिश को भी चोट आई है।
पिता के साथ दफ्तर जाता था बेटा
बेटा कपिश एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि पिता एक वकील के दफ्तर में काम करते थे। बेटा भी पिता के साथ काम सीखने के बहाने दफ्तर जाकर बैठता था। रोज की तरह दोनों पिता-पुत्र घर से निकले थे, लेकिन इस हादसे ने बेटे के सिर से पिता का साया छीन लिया।
