फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Panic ensued after a petrol bomb was hurled at the gate of the Gwalior Air Force Station

Gwalior News: ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 07:05 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ। उसका मेडिकल परीक्षण कर मानसिक आरोग्यशाला भेजा गया, जबकि मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Panic ensued after a petrol bomb was hurled at the gate of the Gwalior Air Force Station
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम फोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कथित तौर पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने की घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एयरफोर्स, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। मौके पर तैनात एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को तत्काल पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपने बयान बदलता रहा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन


बनारस का रहने वाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। वह आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। उसकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत बताई जा रही है। उसने नोएडा से एमसीए, भोपाल के मैनिट से एमटेक किया है। इसके अलावा उसने पीएचडी में भी प्रवेश लिया था, लेकिन बाद में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दादा का कर्ज पोता वसूलेगा: प्रथम विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश सरकार को दिया था लोन, ब्रिटेन ने दिया नोटिस का जवाब
 

Panic ensued after a petrol bomb was hurled at the gate of the Gwalior Air Force Station
आसपास पड़ताल करती टीम - फोटो : अमर उजाला
जांच रहे बैकग्राउंड
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी के पूरे बैकग्राउंड, उसकी मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने जिस वस्तु को फेंका, उसकी प्रकृति क्या थी और उसका उद्देश्य क्या था। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

मानसिक अस्वस्थ लग रहा आरोपी
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसे मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान के बाहर हुई इस घटना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed