फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nagda Murder On Muharram 40th: Youth Stabbed 4 Times, Accused Arrested in Hours

Ujjain: मोहर्रम के 40वें दिन खून! चाकू से किया चार प्राणघातक वार, 21 साल के जफर की मौत; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 12:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

उज्जैन के नागदा में मोहर्रम के चालीसवें के दिन पैसों के विवाद में 21 वर्षीय जफर शाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी शानू उर्फ शाहनवाज शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह पैसों का विवाद सामने आई है।

विज्ञापन
Nagda Murder On Muharram 40th: Youth Stabbed 4 Times, Accused Arrested in Hours
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम के चालीसवें के दिन नागदा में पैसों के विवाद को लेकर 21 वर्षीय युवक जफर शाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटों बाद उज्जैन जिले की नागदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे किल्कीपुरा स्थित अंबामाता मंदिर के पीछे शहीद कबाड़ी की दुकान वाली गली में हुई। मृतक जफर शाह पिता मुन्ना शाह, निवासी गफ्फूर बस्ती, के सीने पर चाकू से चार वार किए गए। 

विज्ञापन

एसआई योगिता की वर्दी भी खून से हुई लथपथ
घटना के समय मोहर्रम जुलूस और ताजियों की ड्यूटी पर तैनात एसआई योगिता उपाध्याय ने घायल जफर को तत्काल ऑटो में बैठाया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जफर को बचाने के प्रयास में एसआई योगिता की वर्दी भी खून से लथपथ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था जफर
परिजनों के अनुसार, जफर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घर में आए दिन विवाद होने के कारण कुछ समय पहले उसे उन्हेल में अपनी बहन के घर भेज दिया गया था। मोहर्रम का चालीसवां मनाने के लिए वह गुरुवार को ही नागदा आया था। मृतक के पिता का आरोप है कि जफर को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।

पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को दबोचा
एएसपी ग्रामीण करणदीप सिंह और सीएसपी नागदा विक्रम अहिरवार के निर्देश पर टीआई अमृत लाल गवरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। फरियादी शादिक शाह की शिकायत पर नागदा थाने में मामला दर्ज किया गया।



ये भी पढ़ें- दमोह-पन्ना मार्ग पर हुआ सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, चार गंभीर घायल; दो जबलपुर रेफर

पुलिस ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शानू उर्फ शाहनवाज शाह, पिता शकिल, निवासी गफ्फूर बस्ती को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या की वजह पैसों का विवाद सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed