फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women expressed gratitude to CM rekha for implementing Delhi Lakshmi Yojana Delhi Assembly's monsoon session

'थैंक्यू रेखा दीदी': दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार, विधानसभा में दिखा भावुक पल; 4.57 लाख आवेदन

Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पूर्व महिलाओं ने सीएम रेखा का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
women expressed gratitude to CM rekha for implementing Delhi Lakshmi Yojana Delhi Assembly's monsoon session
सीएम रेखा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया और दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

विज्ञापन

women expressed gratitude to CM rekha for implementing Delhi Lakshmi Yojana Delhi Assembly's monsoon session
रेखा गुप्ता का दिल्ली विधानसभा में स्वागत - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने किया महिलाओं का अभिवादन स्वीकार
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और महिलाओं को नए अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम रेखा ने अधिकारियों के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र महिला तक इस योजना का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सुगम बनाया जाए ताकि किसी भी पात्र महिला को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महिलाओं का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन

women expressed gratitude to CM rekha for implementing Delhi Lakshmi Yojana Delhi Assembly's monsoon session
रेखा गुप्ता का दिल्ली विधानसभा में स्वागत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 4,57,541 पंजीकरण 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर नई जनकल्याणकारी पहल करती रहेगी तथा महिलाओं के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के प्रति महिलाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक योजना के तहत 4,57,541 पंजीकरण पूरे हो चुके हैं, जबकि 1,72,940 महिलाओं ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक अंतिम रूप से जमा कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed