{"_id":"6a75c754799da3d67e086113","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-visited-kanwar-service-camp-in-gurugram-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवभक्तों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवभक्तों से की मुलाकात
गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर स्थित धनचिरी कैंप में विधायक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सभी कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री का विधायक मुकेश शर्मा और उनके परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना भी की। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का शिविर में आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को घर जैसा सम्मान, सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है और यह सेवा आगे भी पूरी निष्ठा से जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।