Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Villagers in Sirsa's Desujodha village began a sit-in protest demanding clean drinking water.
{"_id":"6a7571c017b6c79b510635df","slug":"video-villagers-in-sirsas-desujodha-village-began-a-sit-in-protest-demanding-clean-drinking-water-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में गांव देसूजोधा में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में गांव देसूजोधा में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुरू
गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर एक सप्ताह से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर गांव में जांच कर रही हैं। इसके बाद आज सुबह ग्रामीणों ने जलघर के बाहर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक सप्ताह से गांव में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और इसका कारण पेयजल की गुणवत्ता को माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि घरों में सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही है। उनका आरोप है कि पेयजल स्वच्छ नहीं होने के कारण लोगों को पीलिया व लीवर इंफेक्शन के मामले बढ़े हैं। 30 के आसपास बच्चे व बड़े अलग अलग अस्पतालों में भर्ती है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एक बच्चे का उपचार गंभीर हालात के चलते बठिंडा एम्स में चल रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक पेयजल की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक विभाग की ओर से वैकल्पिक रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।