{"_id":"6a74cf3747939c0b320d78e8","slug":"video-income-tax-department-team-conducted-raid-on-the-paisa-lo-company-in-agra-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे, पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे, पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर चल रही जांच
आयकर विभाग के आगरा की अन्वेषण से जुड़ी टीम ने पैसा लो नाम की फाइनेंस कंपनी के कई ठिकानों पर एक साथ सर्वे करने पहुंची। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। करीब 30 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सर्वे कर लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शुरुआती जांच के बाद करोड़ों के हेरफेर की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई शुरू होते ही वित्तीय परिसरों में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए, ताकि वह किसी और से संपर्क ना कर सकें। सूत्रों के अनुसार विभाग के 30 से ज्यादा अधिकारियों की पांच टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कंपनी के गांधीनगर, संजय प्लेस समेत पांच ठिकानों पर अधिकारियों की टीमें सर्वे में जुटी रहीं। सूत्रों का कहना है कि कंपनी में लोन देने के नाम पर बड़े पैमाने पर कमाई की, लेकिन उसे अपनी आय में नहीं दिखाया। आयकर विभाग के अधिकारी अब कंपनी के हर डिजिटल रिकाॅर्ड और ऑफलाइन दस्तावेज का मिलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी पैसा लो से पहले एसई इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से संचालित हो रही थी। आयकर विभाग कि कार्रवाई को इस पूर्व नाम वाली गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।