{"_id":"6a74809b9ef53df229070453","slug":"video-hamirpur-22-bank-sakhis-to-deliver-banking-services-to-doorsteps-details-shared-at-a-meeting-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 22 बैंक सखियां घर-घर पहुंचाएंगी बैंकिंग सेवाएं, बैठक में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 22 बैंक सखियां घर-घर पहुंचाएंगी बैंकिंग सेवाएं, बैठक में दी जानकारी
खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में गुरुवार को 22 बैंक सखियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं तैनाती कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के माध्यम से निजी एजेंसियों के सहयोग से किया गया। इसमें बैंक सखियों को बैंकिंग योजनाओं के संचालन, डिजिटल वित्तीय सेवाओं और घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त(विकास) सह खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी व शिमला फाइनेंशियल इन्क्लूजन टीम से प्रियांजल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा एफआई थीमैटिक के राज्य प्रतिनिधि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) हमीरपुर और बीसी कोऑपरेटिव एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और बैंक सखियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बैंक सखियों को बैंक खाते खोलने, आधार आधारित बैंकिंग सेवाएं, नकद जमा एवं निकासी, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस), डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाने व ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि गांवों में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने, ग्राहकों के साथ व्यवहार, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, बैंकिंग प्रक्रियाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने के तौर-तरीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षित बैंक सखियों की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।