{"_id":"6a7432b779e152ee3a019e4a","slug":"video-jogindra-cooperative-bank-profit-21-crore-arki-atm-facility-2026-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jogindra Cooperative Bank: 102वें वर्ष में 21.58 करोड़ का मुनाफा, अर्की में जल्द शुरू होगी एटीएम सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jogindra Cooperative Bank: 102वें वर्ष में 21.58 करोड़ का मुनाफा, अर्की में जल्द शुरू होगी एटीएम सुविधा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:37 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रा सहकारी बैंक ने 102 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ग्राहकों के लिए नई सुविधाओं और बैंक विस्तार की योजनाओं की घोषणा की है। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अर्की में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 21 करोड़ 58 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 1 करोड़ 56 लाख रुपये अधिक है।
उन्होंने बताया कि बैंक की जमा राशि 1,427 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,517 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं ऋण वितरण भी 711 करोड़ रुपये से बढ़कर 744 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बैंक की नेटवर्थ में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 164 करोड़ रुपये हो गई है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुसार बैंक का सीआरएआर (CRAR) 19.9 फीसदी है, जबकि न्यूनतम सीमा 9 फीसदी निर्धारित है। इसके अलावा बैंक का शुद्ध एनपीए (NPA) शून्य फीसदी है, जो उसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राहकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने मुख्य मार्ग से दूर स्थित शाखाओं को चरणबद्ध तरीके से मुख्य मार्ग के समीप स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जयनगर, कुनिहार और अर्की शाखाओं को नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे लोगों को बैंकिंग सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि अर्की में जल्द ही बैंक की एटीएम सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को नकदी निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए राहत मिलेगी।
इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद, निदेशक रोशन वर्मा और अर्की शाखा के प्रबंधक मदन लाल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।