{"_id":"6a73746262c366053c0adecf","slug":"video-police-revealed-the-anil-murder-case-that-took-place-in-the-transit-camp-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दोस्त निकला कातिल...पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में हुई अनिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दोस्त निकला कातिल...पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में हुई अनिल की हत्या
पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में हुए अनिल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अनिल को उसके दोस्त ने ही पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय गणपति ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांजिट कैंप पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त ठाकुर नगर निवासी अनिल कुमार (23) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। विवेचना में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने साथियों के साथ आजाद नगर में शराब पी रहा था। बाद में उसके दो साथी वहां से चले गए जबकि उसका करीबी दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया।
पुलिस के अनुसार, वहां दोनों ने दोबारा शराब पी। इसके बाद सुनील ने पहले लकड़ी की फट्टी और ईंट से अनिल पर हमला किया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसे संदेह था कि अनिल ने उसके पांच हजार चुरा लिए थे। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखे हुए था और पहले से हत्या की योजना बना चुका था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से रक्तरंजित नमूने समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गहरी दोस्ती को रुपये के लालच ने किया खत्म
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार उर्फ इक्का और अनिल की गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर पार्टी करने के लिए एक-दूसरे के घर आया-जाया करते थे। पक्के दोस्तों के बीच रुपये ने ऐसी रंजिश पैदा कर दी कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर डाली।
100 सीसीटीवी कैमरों बने मददगार
एसएसपी ने बताया कि गठित टीमों ने घटनास्थल से लेकर पूरे ट्रांजिट कैंप में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
पहले पत्नी को भी मारने की कोशिश कर चुका है आरोपी
एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद निवासी सुनील कुमार उर्फ इक्का का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में आरोपी अपनी पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश कर चुका है और उसकी पत्नी ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी करवाई है। इसके अलावा उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी केस चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।