Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Shoulder severed, pain unbearable—yet single-handedly saving patients' lives in the emergency ward
{"_id":"6a7322232fc9a3124501bfbe","slug":"video-kanpur-shoulder-severed-pain-unbearable-yet-single-handedly-saving-patients-lives-in-the-emergency-ward-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कंधा कटा, दर्द असहनीय, फिर भी इमरजेंसी में अकेले संभाल रहे मरीजों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कंधा कटा, दर्द असहनीय, फिर भी इमरजेंसी में अकेले संभाल रहे मरीजों की जान
11 नवंबर 2023 की वो ट्रेन दुर्घटना आज भी डॉक्टर रवीश साहू के शरीर और यादों में जिंदा है। उस हादसे में उनका एक हाथ कंधे से कट गया था। डॉक्टर हैं तो दर्द को समझते भी हैं और सहते भी हैं, लेकिन कभी-कभी वो दर्द इतना बढ़ जाता है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रवीश बताते हैं कि अचानक भीषण दर्द उठता है जो चार से छह घंटे तक लगातार रहता है। शरीर अकड़ जाता है, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। लेकिन उसी हालत में उन्हें इमरजेंसी की जिम्मेदारी भी निभानी होती है।
बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। दर्द के बावजूद वह अकेले इमरजेंसी संभालते रहे। इस बीच एक सड़क हादसे के आए मरीजों को करीब दस मिनट इंतजार करना पड़ा। दर्द से कराहते हुए भी उन्होंने कुर्सी पर बैठकर रेफर के कागजात तैयार किए और मरीजों को काशीराम अस्पताल के लिए भेजा।
डॉक्टर रवीश कहते हैं, "जो ईश्वर को मंजूर था वो तो होना ही था। लेकिन डॉक्टर होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभाना उससे भी जरूरी है। मरीज भगवान भरोसे हमारे पास आते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।"
सरसौल सीएचसी की इमरजेंसी में अक्सर अकेले डॉक्टर की तैनाती रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कभी कोई बड़ा हादसा हो जाए या एक साथ कई मरीज आ जाएं तो व्यवस्था कैसे संभलेगी। दर्द से जूझते हुए भी ड्यूटी निभा रहे डॉक्टर रवीश की मिसाल तो है, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी यह एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।