बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: चारों आरोपी जेल में, फिर भी तीसरे दिन हाईवे पर डटे परिजन, एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

VIDEO: चारों आरोपी जेल में, फिर भी तीसरे दिन हाईवे पर डटे परिजन, एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:09 AM IST
VIDEO: चारों आरोपी जेल में, फिर भी तीसरे दिन हाईवे पर डटे परिजन, एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग
अंकित कश्यप हत्याकांड में चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने के बावजूद परिजनों का आक्रोश तीसरे दिन भी कम नहीं हुआ। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर प्रदर्शन किया। एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपियों के मकान पर कार्रवाई की मांग को लेकर वे देर शाम तक अड़े रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार वार्ता कर उन्हें समझाने में जुटे रहे। पूरे मान सिंह गांव में सुबह से ही गमगीन माहौल रहा। मृतक के घर पर रिश्तेदारों, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। हाईवे पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी भर से न्याय नहीं मिलेगा। जब तक शासन उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेता, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। परिवार मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं का लाभ और आरोपियों के मकान पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा समेत अन्य अधिकारी कई दौर की वार्ता करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी। इसी बीच मृतक की पत्नी श्वेता भी गांव पहुंचीं। उन्होंने अपने चाचा और बाबा पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया। श्वेता ने कहा कि घटना के बाद उनके भाई के मोबाइल पर फोन कर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने अपनी सुरक्षा के साथ आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उनके मकान पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि हत्याकांड के सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पत्नी बोलीं, मुझे भी जान का खतरा मृतक की पत्नी श्वेता ने आरोप लगाया कि पति की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत कराई गई। उनका कहना है कि घटना के बाद उनके भाई को फोन कर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपियों के मकान पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा। तीसरे दिन भी गांव में मातम, पुलिस का पहरा पूरे मान सिंह गांव में तीसरे दिन भी शोक और तनाव का माहौल बना रहा। मृतक के घर पर पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार के साथ खड़े रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शामली: कोई देश की खुशहाली तो कोई माता-पिता की सलामती के लिए ला रहा कांवड़

05 Aug 2026

मुजफ्फरनगर: शाकाहार का संदेश लेकर मिनी बाइक पर कांवड़ यात्रा पर निकली 12 साल की दीक्षा

05 Aug 2026

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

04 Aug 2026

Meerut: खड़ी कांवड़ लेकर निकले मुरैना के कांवड़िये

04 Aug 2026

Meerut: मेरठ और मुरादाबाद की टीमों के हुआ बास्केटबॉल मैच

04 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: केसरिया होने लगा हाईवे, डीजे कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

04 Aug 2026

Meerut: रावण के भेष में जल ला रहे दिल्ली के मूलचंद त्यागी

04 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती मनाई

04 Aug 2026

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

04 Aug 2026

चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट पानी बहने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग बंद

04 Aug 2026

कानपुर: तीज उत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमीं महिलाएं

04 Aug 2026

कानपुर: चावल में रंग मिलाकर तैयार की हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक सीज

04 Aug 2026

अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन

04 Aug 2026

फरीदाबाद कबड्डी में 24 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कैंप में बनाई जगह

04 Aug 2026

बच्चों का वजन, बीमारी और गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया की डोज दी जाती

04 Aug 2026

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ऑटो नहर में गिरा, पांच लोग बाल-बाल बचे

04 Aug 2026

VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे

04 Aug 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

04 Aug 2026

सादाबाद के पोदा गांव में परिक्रमा मार्ग बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

04 Aug 2026

सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली भगवान महाकाल महादेव की पालकी शोभा यात्रा

04 Aug 2026

दिलशाद कॉलोनी में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की शुरुआत: बारिश के पानी का होगा संचय, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा

04 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में छात्रों ने खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना

04 Aug 2026

Yamunotri Highway: सिलाई बैंड के पास चट्टानी पत्थरों की चपेट में आने से बचे दो कांवड़िए, बाइक छोड़कर भागे

04 Aug 2026

Video: हल्द्वानी लाटूरिया बाबा में केसरवानी समाज की। और से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु

04 Aug 2026

Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

04 Aug 2026

Video: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन

04 Aug 2026

Dehradun: देर शाम बदला मौसम, अचानक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

04 Aug 2026

रील के चक्कर में मंदिर की मर्यादा तार-तार, नंदेश्वर धाम में युवक ने महिलाओं के बीच बनाई वीडियो

04 Aug 2026

गुरुग्राम: जिला स्तरीय बास्केटबॉल में गुरुग्राम खंड की टीमों का दबदबा, तीनों वर्गों में जीतीं

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed