{"_id":"6a72132a5731c82a62002a60","slug":"video-girls-demonstrated-their-prowess-in-physical-fitness-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:58 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को भी खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। इसमें नगर निगम तथा विकास खंड बिण के 14 से 17, 17-19, 19-21 और 21 से 23 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल लिए गए।
विभिन्न खेल विधाओं के लिए आयोजित दक्षता परीक्षा में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा रहीं। इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट, माला सौन, प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, भुवन उप्रेती, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। जिले के अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की दक्षता परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के बाद खिलाड़ियों को परिणाम की भी जानकारी दी गई। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को 17 से 23 वर्ष तक के बालकों की अलग-अलग आयु वर्ग में शरीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।