Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
The hunger strike demanding the upgradation of the higher secondary school continued for the second day at the district headquarters.
{"_id":"6a721327b81b0a4b980b31d1","slug":"video-the-hunger-strike-demanding-the-upgradation-of-the-higher-secondary-school-continued-for-the-second-day-at-the-district-headquarters-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन
अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:58 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जारा जिबली के ग्रामीण दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे हैं। ग्रामीणों ने कहा जब तक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता वे पीछे नहीं हटेंगे।
दूरस्थ बंगापानी तहसील क्षेत्र के ग्राम जारा जिबली से 120 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्रामीणों ने बीते सोमवार को ढोल नगाड़ों के पहुंचकर कलक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि अब तक हमें विद्यालय के उच्चीकरण का झूठा आश्वासन मिला है। इसी का नतीजा है कि हमें दोबारा आमरण अनशन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण होने तक अनशन जारी रहेगा। वहीं शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशनकारी धामी का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। ग्राम प्रधान वीर विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान जयंती देवी, सेवानिवृत शिक्षक खड़क सिंह, भगत सिंह, नंदन सिंह सहित अनेक युवा और महिलाएं अनशन स्थल पर डटे रहे। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनार्दन उप्रेती और जगत मेहता आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचे। ऐरी ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए जल्द विद्यालय का उच्चीकरण करने की मांग की।
---इनसेट---
इंटर की पढ़ाई के लिए 24 किलोमीटर पैदल आना-जाना करते हैं बच्चे
पिथौरागढ़। आमरण अनशन स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि वे सिर्फ जारा जिबली हाईस्कूल को इंटर तक किए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि बच्चे आगे की पढ़ाई से वंचित न रह जाएं या फिर उनके परिवारों को पलायन न करना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि इंटर की शिक्षा के लिए सबसे पास मवानी-दवानी विद्यालय है। जारा जिबली से 12 किलोमीटर पैदल चलकर बच्चे इस विद्यालय में पहुंचते हैं और उनकी घर वापसी तक अंधेरा घिर आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।