{"_id":"6a72caec95f2037fc607317f","slug":"triple-murder-in-prayagraj-landlady-unaware-of-tenants-names-and-addresses-why-police-informed-after-3-hours-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: मालकिन को नहीं मालूम किरायेदारों के नाम-पता, तीन घंटे बाद क्यों दी सूचना? बांग्लादेशी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: मालकिन को नहीं मालूम किरायेदारों के नाम-पता, तीन घंटे बाद क्यों दी सूचना? बांग्लादेशी कनेक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:45 AM IST
सार
प्रयागराज में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस को सूचना देने में हुई देरी अब जांच का विषय बन गई है। मकान मालकिन को मंगलवार सुबह सात बजे वारदात की जानकारी हुई लेकिन पुलिस को सूचना करीब 10:15 बजे दी गई। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई?
विज्ञापन
1 of 15
Triple murder in Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड के बाद मकान मालकिन सुशीला देवी और उनके बेटे पंकज की लापरवाही भी जांच के दायरे में आ गई है। मूक-बधिर दंपती पिछले छह माह से इनके मकान के एक कमरे में रह रहे थे लेकिन मकान मालकिन ने इनके नाम-पते का कोई विवरण अपने पास नहीं रखा।
पुलिस की जांच में भी अभी तक कमरे से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे मृतकों की पहचान हो सके। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया जाना भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है।
2 of 15
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान मालकिन के अनुसार, मूक-बधिर दंपती करीब ढाई साल पहले इसी मकान में रह चुके थे। छह माह पहले दोबारा किराये पर कमरा लिया था। वहीं, कमरे में मिली 45 वर्षीय एक अन्य महिला के बारे में भी मकान मालकिन को कोई जानकारी नहीं थी।
3 of 15
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि महिला को पहली बार देखा था। उसे किरायेदार की रिश्तेदार समझ लिया था। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता के अनुसार, जांच की जा रही है कि किरायेदारों की जानकारी मकान मालकिन के पास क्यों नहीं है? अब पुलिस अन्य किरायेदारों की जानकारी भी जुटा रही है। दूसरी मंजिल पर रहने वाले तीन युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड, मकान मालिकन से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मालकिन बोलीं-रात में आई थी महिला
मकान मालकिन सुशीला देवी ने बताया कि उन्होंने कमरे में आई महिला को पहले कभी नहीं देखा था। उसे रिश्तेदार समझकर पूछताछ नहीं की। रात करीब 11 बजे वह सोने चली गई। रोजाना सुबह मूकबधिर दंपती ही पानी की मोटर चलाते थे। जब सात बजे तक मोटर नहीं चली तो वह पूछने ऊपर गईं। कमरे का दरवाजा खुला था। झांककर देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन
5 of 15
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद छतों से देखती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्थायी मजदूरों का रिकॉर्ड चुनौती
शहर में कबाड़ बीनने, मजदूरी और छोटे-मोटे काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग किराये पर रहते हैं। इनमें से कई लोगों का स्थायी पता और पहचान सत्यापित नहीं होने से पुलिस के लिए रिकॉर्ड तैयार करना मुश्किल होता है। अब पुलिस थाना स्तर पर किराये के मकानों का रिकॉर्ड जुटाने की तैयारी में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।