{"_id":"6a72bf0e7a477c85590d1ea7","slug":"prayagraj-triple-murder-deaf-mute-couple-and-woman-killed-in-rented-room-suspected-to-struck-with-gas-cylinder-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में तिहरा हत्याकांड: एक-दूसरे के ऊपर महिलाओं की लाशें, कमरे में लिखा फोन नंबर; पीएसी जवान बेटे से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तिहरा हत्याकांड: एक-दूसरे के ऊपर महिलाओं की लाशें, कमरे में लिखा फोन नंबर; पीएसी जवान बेटे से कनेक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
यूपी के प्रयागराज में किराये के कमरे में मूक-बधिर दंपती और एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सिलिंडर से प्रहार करने की आशंका जताई गई है। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को मृतकों के कमरे से एक मोबाइल नंबर मिला है। मामले का वाराणसी में पीएसी जवान के मूक-बधिर बेटे से कनेक्शन जुड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज के शाहगंज के गढ़ीकलां में किराये के कमरे में रह रहे मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह तीनों के शव कमरे में खून से लथपथ मिले। तीनों के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। मौके पर खून लगा सिलिंडर मिला है। आशंका है कि उसी से प्रहार किया गया। तीनों मृतकों में से किसी का पहचान पत्र कमरे में नहीं मिला। इससे उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गढ़ीकलां में सुशीला देवी का दो मंजिला मकान है। पति की मौत हो चुकी है। वह बेटे पंकज के साथ भूतल पर रहती हैं। बेटा ऑटो-रिक्शा चलाता है। मकान में चार किरायेदार रहते हैं। दूसरी मंजिल पर अतुल सिंह, धनंजय सिंह, ऋषि सिंह रहते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन पर खाने का सामान बेचते हैं।
2 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद शवों को लेकर जाती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली मंजिल पर करीब 35 वर्षीय युवक 32 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले छह माह से रह रहा था। दोनों बोल और सुन नहीं सकते थे। इसलिए मोहल्ले वाले उन्हें गूंगा गूंगी नाम से पुकारते थे। दोनों कबाड़ बीनकर घर चलाते थे।
3 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रोजाना सुबह करीब छह बजे घर से निकलते थे लेकिन मंगलवार को कमरे से बाहर नहीं आए। सुबह करीब सात बजे मकान मालकिन को दंपती के कमरे का दरवाजा खुला मिला। झांककर देखा तो पति-पत्नी और 45 वर्षीय महिला के शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीतर का दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं। बेटे और पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। कोतवाली एसीपी रवि गुप्ता, शाहगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दूसरी महिला भी मूक-बधिर थी। वह रात में इनके घर क्यों आई, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
5 of 11
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे के ऊपर मिले महिलाओं के शव
पुलिस जब कमरे में पहुंची तो भीतर का दृश्य निर्ममता की कहानी बयां कर रहा था। दोनों महिलाओं के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे। युवक का शव अलग था। कमरे में सामान बिखरा था। सबूत जुटाते समय पुलिस को शराब की खाली बोतल भी मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।