फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yamuna level rose by 18 cm at Naini and Ganga by 31 cm at Phaphamau; currently below the danger mark.

Prayagraj : यमुना नैनी में 18 सेमी और फाफामऊ में 31 सेमी बढ़ी गंगा, फिलहाल खतरे के निशान से नीचे

Wed, 05 Aug 2026 10:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

जिले में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 74.96 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर बढ़ा है।

विज्ञापन
Yamuna level rose by 18 cm at Naini and Ganga by 31 cm at Phaphamau; currently below the danger mark.
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जिले में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 74.96 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.32 मीटर पहुंच गया, जिसमें 31 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 74.59 मीटर दर्ज किया गया, जो 14 सेंटीमीटर बढ़ा है।

विज्ञापन


बारिश की बात करें तो नैनी क्षेत्र में 41.8 मिमी, फाफामऊ में 22.6 मिमी और छतनाग में 28.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि बढ़ोतरी के बावजूद गंगा का खतरे का निशान 84.734 मीटर है और दोनों नदियां अभी इससे काफी नीचे बह रही हैं। विभाग के अनुसार जिले के सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed