फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jul 2026 12:14 PM IST
सार

नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को छात्र सड़क पर उतर गए।

विज्ञापन
Students take to the streets over the paper leak and demand Dharmendra Pradhan resignation
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को छात्र सड़क पर उतर गए। हजारों की संख्या में नारेबाजी करते हुए छात्रों सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजाघर तक प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर नारेबाजी की। आंदोलन के मद्देनजर भारी फोर्स बुला ली गई। छात्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 





पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर विभिन्न छात्र व युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन, संयुक्त युवा मोर्चा, आइसा,  डीएलएड अभ्यर्थी संगठन की ओर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी धरना स्थल पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

Students take to the streets over the paper leak and demand Dharmendra Pradhan resignation
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

दिशा छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की तैयारी के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष परीक्षा और समयबद्ध भर्ती नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।



वहीं संयुक्त युवा मोर्चा और डीएलएड अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन तत्काल जारी करने, प्राथमिक विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार नई भर्ती शुरू नहीं कर रही है।

Students take to the streets over the paper leak and demand Dharmendra Pradhan resignation
प्रयागराज में नीट पेपरलीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करता बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।

धरने के दौरान अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने भी नहीं टूटा छात्रों का हौसला

Students take to the streets over the paper leak and demand Dharmendra Pradhan resignation
नीट पेपर लीक के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सड़क पर उतरे छात्र और युवाओं का हौसला तेज बारिश भी नहीं कम कर सकी। मूसलधार बारिश के दौरान छात्र नारेबाजी करते रहे और प्रदर्शन करते दिखे। बारिश बंद होे के बाद फिर आंदोलन तेज हो गया। 
विज्ञापन

छात्रों के हुजूम ने थाम दी सिविल लाइंस की रफ्तार

Students take to the streets over the paper leak and demand Dharmendra Pradhan resignation
पेपरलीक के खिलाफ सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

छात्रों के प्रदर्शन के चलते सिविल लाइंस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर चौतरफा जाम लग गया। कार्यालयों से लौट रहे कर्मचारी, मरीज, स्कूली वाहन और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे अधिक दबाव पत्थर गिरजाघर चौराहा, एकलव्य चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, सुभाष चौराहा, हाट स्टफ चौराहा, फायर ब्रिगेड चौराहा और ऑटोसेल्स चौराहा पर रहा। इन मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालकों को कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग गया। छात्रों की भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस ने एकलव्य, पत्थर गिरजाघर, समेत कई मार्गों पर वनवे व्यवस्था लागू कर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

ट्रैफिक पुलिस लगातार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ती रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था सामान्य होने में काफी समय लगा। जाम का असर महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग और आसपास की संपर्क सड़कों पर भी देखने को मिला। जाम के दौरान कई जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी धीमी गति से निकलना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी लगातार चौराहों पर तैनात रहकर यातायात सामान्य कराने में जुटे रहे। देर शाम भीड़ कम होने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed