फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi government to run extra buses for Kanwar Yatra.

कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

Sun, 26 Jul 2026 03:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

यूपी में श्रावण मास में सुरक्षित-सुगम कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने तैयारियां कर ली हैं। कांवड़ मार्ग पर स्थित बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी।
 

विज्ञापन
UP: Yogi government to run extra buses for Kanwar Yatra.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए यूपीएसआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही इस दौरान निगरानी के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निगम बसों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर उसके समापन तक लगातार कार्य करेगा व सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने की यूपी की तारीफ, बोले- ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत यूपी में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दवा या दगा: फर्जी ट्रेडिंग से चल रहा नकली दवाओं का अंतरराज्यीय कारोबार, एफएसडीए की जांच में हर दिन नए खुलासे


हरिद्वार सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी
परिवहन मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

बस स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ मार्ग पर स्थित बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पूछताछ कक्ष, ध्वनि प्रसारण प्रणाली और खान-पान के स्टॉल सुचारु रूप से संचालित रहें ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
कांवड़ यात्रा के दौरान बसों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाएगी। सभी चालकों का अनिवार्य रूप से ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस के साथ रहेगा समन्वय
क्षेत्रीय प्रबंधकों को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रूट डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं का पालन कराया जाएगा।

रूट डायवर्जन की सूचना तुरंत होगी साझा

जिला प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान की जानकारी सभी संबंधित क्षेत्रों तक तत्काल पहुंचाई जाएगी। इसके लिए व्हॉट्सएप ग्रुप, दूरभाष और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा ताकि बस संचालन प्रभावित न हो।

श्रद्धालुओं के सहयोग और सुचारु संचालन पर रहेगा फोकस
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निगम की बसों के कारण कांवड़ यात्रा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ही बसों का संचालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed