फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old Note Fraud promise of one crore in exchange old five note featuring tractor print

Old Note Scam: 'पांच रुपये का पुराना ट्रैक्टर वाला नोट दो, एक करोड़ लो', लालच में आकर युवक ने गंवाए 1.2 लाख

Sun, 26 Jul 2026 04:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

सुनील कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था।

विज्ञापन
Old Note Fraud promise of one crore in exchange old five note featuring tractor print
पांच रुपये का नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर एयरपोर्ट फीस, कस्टम, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर 1.02 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

मंगवाईं थी पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीर
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-आठ निवासी सुनील कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उनके पास मौजूद पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस के नाम पर ठगे रुपये
पीड़ित के अनुसार तस्वीरें भेजने के बाद आरोपियों ने नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की। इस पर विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि भुगतान से पहले एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस, कस्टम फीस, सेल टैक्स और जीएसटी सहित अन्य औपचारिक शुल्क जमा कराने होंगे। आरोपियों ने भरोसा दिया कि सभी शुल्क जमा होते ही पूरी राशि खाते में भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

कई किश्तों में जमा कराए 1,02,267 रुपये 
शिकायत के अनुसार 14 जुलाई से 21 जुलाई के बीच पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किश्तों में कुल 1,02,267 रुपये जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बहाने बनाते रहे। तब सुनील कुमार जैन को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed