{"_id":"6a65bf9a84a3d519160df3d2","slug":"moradabad-adila-rahman-murder-case-businessman-daughter-murder-lover-drove-around-with-body-in-car-all-night-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदीला हत्याकांड: अजमेर में निकाह, नोएडा फ्लैट में रही, प्रेमी को गिफ्ट की THAR; कत्ल कर पूरी रात शव लेकर घूमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदीला हत्याकांड: अजमेर में निकाह, नोएडा फ्लैट में रही, प्रेमी को गिफ्ट की THAR; कत्ल कर पूरी रात शव लेकर घूमा
Sun, 26 Jul 2026 02:30 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:30 PM IST
सार
मुरादाबाद के निर्यातक की लापता बेटी अदीला रहमान की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को अब हत्यारोपी की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है। अब कई राज खुलेंगे। पुलिस सोमवार की सुबह जेल से बाहर लाकर गुलफाम से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Moradabad Adila Rahman Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के कारोबारी की बेटी अदीला को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपी गुलफाम की कोर्ट से 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी। सोमवार को पुलिस उसे जेल से बाहर लाकर पूछताछ करेगी। अब इस मामले में कई राज सामने आ सकते हैं। अदीला के अपहरण के मामले में नामजद दूसरे आरोपी कुरबान अली की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी अदिवउर रहमान की पत्नी आबगिना शम्सी ने 17 जुलाई को कटघर के देवापुर निवासी गुलफाम अली और उसके भाई कुरबान अली के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी 29 जून को प्रयागराज से फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद से वह गायब है।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी गुलफाम अली एक जुलाई को रामपुर में जानलेवा हमले के मामले में सरेंडर जेल चला गया है। पुलिस ने आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की तब पता चला कि आरोपी गुलफाम ने 29 जून की रात ही अदीला की हत्या करने के बाद उसकी लाश रुड़की में नदी में फेंक दी है।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट से 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। सोमवार की सुबह आरोपी को जेल से बाहर जाकर पूछताछ की जाएगी और हत्या में इस्तेमाल कार, हथियार की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा उससे यह भी पूछताछ की जाएगी। इस घटना में वह अकेला था या फिर कोई अन्य भी शामिल रहा है।
यह था मामला
कारोबारी बेटी की हत्या...पूरी रात कार में शव लेकर घूमता रहा प्रेमी, रुड़की में फेंकी लाश
मुरादाबाद के निर्यातक की लापता बेटी अदीला रहमान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने यह दावा देवापुर निवासी गुलफाम से पूछताछ के बाद किया है। अदीला 25 जून को एलएलबी का पेपर देने की कहकर घर से निकली थी। 29 जून को उसकी लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर मिली थी। यह तो साफ हो गया था कि उसने हवाई सफर किया था लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। जब घर वालों को कोई जानकारी नहीं मिली तो कटघर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।

युवती के परिवार वालों ने घर से मिली एक निकाहनामा की रसीद भी पुलिस को दी जिस पर दूल्हे का नाम गुलफाम दर्ज था। पुलिस ने देवापुर निवासी गुलफाम की तलाश तेज की तो उसने रामपुर के गंज थाने में दर्ज मुकदमे में सरेंडर कर दिया और जेल चला गया।
कटघर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो पूरा खुलासा हो गया। उसने बताया कि 29 जून को अदीला की हत्या कर दी थी और लाश को लेकर रुड़की पहुंचा और वहां शव को फेंक दिया था। वह पूरी रात शव लेकर सफर करता रहा।
हैदराबाद में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी अदीला रहमान
कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी व्यवसायी अदिव उर रहमान की बेटी अदीला रहमान हैदराबाद में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों ने जो पुलिस को बताया था उसके मुताबिक वह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने छानबीन की।

इसके बाद पता चला कि वह दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर हवाई जहाज से उतरी थी। इसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों के तलाश करने के बावजूद अदीला का पता नहीं चल सका।
इसके बाद उसकी मां ने 18 जुलाई को कटघर पुलिस को तहरीर दी। मां ने पुलिस को बताया कि देवापुर निवासी गुलफाम अली और इसके भाई कुरबान अली ने उनकी बेटी अदीला रहमान को गायब कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि गुलफाम अली ने रामपुर के गंज थाने में एक साल पहले दर्ज हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
अजमेर में किया था आदीला से निकाह
अनुमति मिलने के बाद कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ रामपुर जेल में आरोपी से पूछताछ की। आरोपी गुलफाम ने घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी। बताया कि उसने अजमेर में अदीला के साथ निकाह कर लिया था।

इस मामले में परिजनों को जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों नोएडा में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगे। अदीला उस पर दबाव बनाती थी कि वह परिवार से बात नहीं करेगा। अदीला गुलफाम का जेब खर्च तक देती थी। उसने निकाह के बाद गुलफाम को एक थार गाड़ी भी उपहार के तौर पर दी।
दोनों के बीच कार में हुआ विवाद
दोनों के बीच परिवार को लेकर झगड़ा होता था। नाराज होकर अदीला 29 जून को दिल्ली से मुरादाबाद के लिए टैक्सी लेकर निकली। अदीला रात में जोया पहुंची तो गुलफाम अली उसे लेने के लिए कार से पहुंच गया था। दोनों के बीच कार में भी परिवार को लेकर विवाद होने लगा।

दोनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित पुराने टोल पर पहुंच गए। यहां पर आकर गुलफाम ने अदीला के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद शव को कार में छिपाकर रात को करीब बारह बजे वह रुड़की तक गया। वह सुबह तक पहुंचा और वहां उसने एक नहर में शव को फेंक दिया और रामपुर अपने दोस्त के पास पहुंच गया।
चार जुलाई को रुड़की के मंगलौर की नहर में मिला युवती का शव
दोस्त के घर रात भर रहने के बाद सुबह अपने घर गया। कार को खड़ी करने के बाद उसने योजना के तहत हत्या के प्रयास के पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। इधर युवती का शव चार जुलाई को रुड़की के मंगलौर स्थित नहर में मिल गया। रूड़की पुलिस ने 72 घंटे तक अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

सफलता नहीं मिलने पर शव की अंतिम संस्कार भी करा दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी ने पूछताछ की है। आरोपी के द्वारा दिए गए बयान की जांच कराई जा रही है। अब पुलिस गुलफाम को पुलिस कस्टडी में लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार बरामद करेगी।