जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को पीटा VIDEO: सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग
सत्यम पंडित ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही अपलोड किया है। उसने वीडियो के साथ लिखा कि 'जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है। तुरंत गिरफ़्तारी हो!'