{"_id":"6a65b314fcb2b4adfe072826","slug":"hardik-pandya-to-csk-chennai-ready-with-big-trade-offer-as-mumbai-indians-set-tough-conditions-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: क्या हार्दिक पांड्या का CSK जाना तय, देने होंगे 20+ करोड़? इन दो खिलाड़ियों से हो सकता है ट्रेड","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Hardik Pandya: क्या हार्दिक पांड्या का CSK जाना तय, देने होंगे 20+ करोड़? इन दो खिलाड़ियों से हो सकता है ट्रेड
Sun, 26 Jul 2026 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:41 PM IST
सार
क्या हार्दिक पांड्या अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके ने शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये के साथ बड़ा ट्रेड ऑफर दिया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की कड़ी शर्तें डील में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं, जबकि केकेआर भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
आईपीएल 2027 से पहले सबसे बड़ी डील होगी?
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से हार्दिक पांड्या लगातार चर्चा में हैं। लीग के बीच में ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने खुद को अचानक टीम से अलग कर लिया था। ऐसा कहा गया कि उन्हें चोट लगी है, लेकिन धीरे-धीरे टीम के अंदर कलह की रिपोर्ट्स सामने आईं।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
- पहले ये कहा जा रहा था कि सीएसके की टीम आयुष म्हात्रे के साथ एक और खिलाड़ी की जगह हार्दिक को मुंबई से ट्रेड कर सकती है।
- हालांकि, अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके की टीम डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के साथ-साथ 10 करोड़ रुपये देकर हार्दिक को मुंबई से ट्रेड करने को तैयार है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई हार्दिक को ट्रेड करने के बदले भारी मांग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की टीम शिवम दुबे के साथ आयुष म्हात्रे को शामिल करना चाहती थी।
- मुंबई की नजर में आयुष, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, उन्हें मुंबई के भविष्य के तौर पर देख रही है।
- हालांकि, सीएसके की टीम इसके लिए तैयार नहीं है। फ्रेंचाइजी खुद म्हात्रे को सीएसके के भविष्य के तौर पर देख रही है। 19 साल के म्हात्रे से किनारा करने की जगह सीएसके ने मुंबई को विकल्प पर विचार करने कहा है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने मुंबई को दुबे के साथ विस्फोटक युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ट्रेड में शामिल किया है। साथ ही 10 करोड़ रुपये देने का भी ऑफर रखा है।
- अगर यह डील फाइनल होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स का प्रस्तावित काउंटर-ऑफर कुल मिलाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक के एसेट वैल्यूएशन का हो सकता है, जो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी कमाई साबित होगा।
शिवम दुबे-डेवॉल्ड ब्रेविस
- फोटो : IANS
आईपीएल 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन खास नहीं था
हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट में अब भी बेहद दुर्लभ खिलाड़ी माने जाते हैं। वह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और साथ ही कप्तानी का विकल्प भी देते हैं। साथ ही उनके लिए विदेशी खिलाड़ी (ओवरसीज स्लॉट) का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ता। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 206 रन बनाए और चार विकेट लिए, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सीएसके मौजूदा प्रदर्शन के बजाय उनकी भविष्य की क्षमता पर दांव लगा रही है।

आयुष म्हात्रे
- फोटो : PTI
क्या यह साबित होगा आईपीएल का सबसे बड़ा ट्रे़ड?
दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं की गई है। यह पूरा मामला एक क्लासिक ट्रेड दुविधा को दर्शाता है। एक तरफ मुंबई इंडियंस युवा और साबित प्रतिभाओं की मांग पर अड़ी हुई है, तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स अपनी मौजूदा कोर टीम को बरकरार रखते हुए एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर को जोड़ना चाहती है। अगर दोनों टीमों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और डील टूटने की स्थिति में हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है।