{"_id":"6a64aa6c1ec2df4c0207eb9d","slug":"india-vs-sri-lanka-test-series-team-india-selection-news-update-jasprit-bumrah-fitness-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा भारतीय टेस्ट टीम का एलान? चयन समिति की बैठक में बुमराह पर होगी चर्चा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा भारतीय टेस्ट टीम का एलान? चयन समिति की बैठक में बुमराह पर होगी चर्चा
Sat, 25 Jul 2026 05:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:52 PM IST
सार
भारत को अगले महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन अगले कुछ दिनों में होगा।
विज्ञापन
गंभीर और अगरकर
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी और चयन समिति की बैठक में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर गहन चर्चा होने की संभावना है। भारत 15 अगस्त को गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच से दौरे की शुरुआत करेगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह
बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच से बाहर रहे थे, क्योंकि उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी और उसमें सूजन आ गई थी। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हम बुमराह के ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी तीन सप्ताह का समय है, इसलिए उनके पास ठीक होने और श्रीलंका में टीम से जुड़ने के लिए पर्याप्त समय है।

चार अगस्त तक श्रीलंका पहुंचेगी टीम
भारतीय टीम चार अगस्त तक श्रीलंका पहुंच जाएगी और वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में चार दिवसीय मैच खेलेगी। लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या बुमराह अगस्त के पहले सप्ताह में टीम के साथ यात्रा कर पाएंगे या नहीं। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच खेलने के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिसमें भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। जहां तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे, वहीं अनुभवी कुलदीप यादव और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के साथ स्पिन विभाग की अगुआई करेंगे। मानव ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपना प्रभाव छोड़ा था। तीसरे स्पिनर वाशिंगटन सुंदर हो सकते हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे स्पिन विभाग में विकल्प के तौर पर टीम में बने रहेंगे।