{"_id":"6a64db36cea45badac057056","slug":"ban-vs-aus-major-injury-blow-for-bangladesh-as-speedster-nahid-rana-ruled-out-of-australia-tests-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs AUS: बांग्लादेश को लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से क्यों बाहर हुए तेज गेंदबाज नाहिद राणा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs AUS: बांग्लादेश को लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से क्यों बाहर हुए तेज गेंदबाज नाहिद राणा?
Sat, 25 Jul 2026 09:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:20 PM IST
सार
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। राणा का बाहर होना बांग्लादेश के लिए झटका माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज अगले महीने होनी है।
विज्ञापन
नाहिद राणा
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को राणा की चोट और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। 23 साल के इस खिलाड़ी को 17 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाईं ओर ग्रेड 2 स्ट्रेन हुआ था। बाद में मेडिकल स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला। बीसीबी ने अनुमान लगाया कि राणा को ठीक होने में छह से आठ सप्ताह लगेंगे। इस वजह से उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
बीसीबी ने दिया अपडेट
बीसीबी ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, 'तेज गेंदबाज नाहिद राणा बाईं ओर के स्ट्रेन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में लगभग चार सप्ताह लगेंगे।' बांग्लादेश के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी ग्रेड 1 लेफ्ट हैमस्ट्रिंग चोट से ठीक हो रहे हैं।
बीसीबी ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, 'तेज गेंदबाज नाहिद राणा बाईं ओर के स्ट्रेन के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में लगभग चार सप्ताह लगेंगे।' बांग्लादेश के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी ग्रेड 1 लेफ्ट हैमस्ट्रिंग चोट से ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीबी के मुताबिक, शोरीफुल के 29 जुलाई से गेंदबाजी फिर से शुरू करने की उम्मीद है। 12 अगस्त के आसपास उनकी फिटनेस जांच होगी। हालांकि, उनके डार्विन में होने वाले शुरुआती टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद कम है, लेकिन अगर उन्हें मेडिकल क्लीयरेंस मिल जाता है तो यह तेज गेंदबाज दूसरा टेस्ट खेल सकता है। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भी चोट का शिकार हैं। वे बाईं पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। लिटन 28 जुलाई से रनिंग और कंडिशनिंग ड्रिल शुरू करेंगे। 13 अगस्त के आसपास उनकी फिटनेस जांच होगी। अगर उनकी रिकवरी सही रहती है, तो वह दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 12 अगस्त और दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से शुरू होगा।