फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PM Narendra Modi Hails India's Historic Lord's Test Win, Congratulates Women Team And PV Sindhu Mann Ki baat

Mann Ki Baat: 'नारी शक्ति ने नाम रोशन किया', लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम को सराहा

Sun, 26 Jul 2026 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे 'नारी शक्ति' की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने वाली पीवी सिंधू को भी बधाई देते हुए उनकी सफलता पर देश का गर्व जताया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Hails India's Historic Lord's Test Win, Congratulates Women Team And PV Sindhu Mann Ki baat
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : IANS

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम मोदी ने भारतीय टीम की इस जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता। यह एक ऐतिहासिक जीत है। हमारी टीम ने 270 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला जीता। हालांकि, बात सिर्फ इतनी सी नहीं है, लॉर्ड्स के इतिहास में यह महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था। 1983 में इसी मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। अब हमारी नारी शक्ति ने यहां पर देश का नाम रोशन किया है।'
विज्ञापन


लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पहली पारी में भारतीय टीम ने 285 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन बनाकर ढेर हुई। दूसरी इनिंग में भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर 341 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया था और इंग्लैंड के सामने 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन बनाकर सिमट गई थी। भारत की ओर से क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के मैदान पर पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं, जबकि यास्तिका भाटिया इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनीं। यास्तिका ने 113 रनों की दमदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पीवी सिंधू को भी जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'पीवी सिंधू जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।' सिंधt ने यह खिताब अकाने यामागुची को फाइनल में 21-17, 21-17 से हराने के बाद अपने नाम किया। दो साल में यह सिंधt का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed