फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: Why India make changes for the third T20? Captain Shreyas Iyer answer Prince yadav injured

IND vs ZIM: किस कारण तीसरे टी20 में बदलाव कर सकता है भारत? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी जानकारी; प्रिंस चोटिल

Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
सार

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच रविवार को तीसरा टी20 खेला जाएगा। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि प्रिंस यादव चोटिल हो गए हैं जिस कारण अगले मैच के लिए प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs ZIM: Why India make changes for the third T20? Captain Shreyas Iyer answer Prince yadav injured
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम को प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है। जिम्बाब्वे पर 90 रन की जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम करने के बाद श्रेयस ने कहा कि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की चोट के कारण रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम को कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

मैदान से बाहर चले गए थे प्रिंस
प्रिंस अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। चोटिल होने से पहले वह दो विकेट झटक चुके थे। अय्यर ने मैच के बाद कहा, दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए रविवार के मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ईशान और तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगा था कि इस विकेट पर 180 से 200 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर होगा, लेकिन हमने 220 रन बना लिए, जो टीम के लिए बोनस साबित हुआ। मैदान पर यही रवैया होना चाहिए। वर्तमान में रहकर अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से अमल में लाना सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी 44 गेंदों की पारी में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाने वाले ईशान ने कहा कि बल्लेबाजी के लिए यह आसान विकेट नहीं था। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगा कि यह ऐसा विकेट था, जहां आसानी से रन बनाए जा सकते थे। कुछ गेंदें असमान उछाल ले रही थीं, इसलिए हमने साझेदारी बनाने पर ध्यान दिया। विकेट गिरने की चिंता करने के बजाय यह देखना जरूरी था कि किन गेंदबाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

डेब्यू मैच में दो विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने कहा कि धीमी गेंदों की रणनीति उनकी टीम के लिए कारगर साबित हुई। उन्होंने कहा, स्पेल शुरू होने से पहले मेरी और श्रेयस भाई की योजना पर चर्चा हुई थी। हमें लगा कि इस विकेट पर धीमी गेंदें काफी प्रभावी रहेंगी। हमने उसी रणनीति पर अमल किया और उसका फायदा मिला।
विज्ञापन

भारत ने अपने नाम की सीरीज
भारत ने ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 219 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई और भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed