IND vs ZIM 2nd T20 Highlights: भारत ने 90 रनों से जीता दूसरा टी20, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ली अजेय बढ़त
{"_id":"6a648cb218c42448730211a3","slug":"ind-vs-zim-t20-live-score-india-vs-zimbabwe-2nd-t20i-match-scorecard-result-updates-2026-07-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM 2nd T20 Highlights: भारत ने 90 रनों से जीता दूसरा टी20, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ली अजेय बढ़त","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sat, 25 Jul 2026 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:58 PM IST
खास बातें
IND vs ZIM 2nd T20 2026: भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहली बार सीरीज जीती है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:57 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम किसी भी समय सुखद स्थिति में नहीं दिखे। जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाए जो 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा तदिवानाशे मारुमनी ने 24, रेयान बर्ल ने 20 और ब्रैड इवांस ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव को दो-दो विकेट मिले। रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को एक-एक विकेट मिले।
07:51 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: भारत जीत के करीब
भारत दूसरा टी20 मुकाबला जीतने से एक कदम दूर है। यश ठाकुर ने मारुमनी को आउट कर जिम्बाब्वे को नौवां झटका दिया है। मारुमनी 19 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
07:41 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: ब्रैड इवांस आउट
जिम्बाब्वे को ब्रैड इवांस के रूप में सातवां झटका लगा है। अभिषेक शर्मा ने इवांस को अपना शिकार बनाया जो 11 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।07:30 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे को छठा झटका
तिलक वर्मा ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। तिलक ने रेयान बर्ल को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।07:12 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे की आधी टीम आउट
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जिम्बाब्वे ने 65 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। शिवम दुबे ने माधेवेरे को आउट किया जो तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए।07:01 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: रजा शून्य पर आउट
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। प्रिंस यादव ने रजा को अपना शिकार बनाया जो शून्य पर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: भारत को तीसरी सफलता
जिम्बाब्वे की पारी लड़खड़ा गई है और उसने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। रवि बिश्नोई ने डियोन मेयर्स को बोल्ड किया जो नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।06:50 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे ने गंवाया दूसरा विकेट
प्रिंस यादव ने बेन करन को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। करन पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।06:47 PM, 25-Jul-2026
IND vs ZIM Live: यश को पहली सफलता
यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डेब्यू मैच खेल रहे यश का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह पहला विकेट है। बेनेट 19 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।06:32 PM, 25-Jul-2026