फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ZIM: Who is Yash Thakur? debut in the second T20 against Zimbabwe know profile and career

कौन हैं यश ठाकुर?: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से किया डेब्यू, गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में हैं माहिर

Sat, 25 Jul 2026 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

भारत के लिए यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। यश को दूसरे मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिली है। आइए जानते हैं कौन हैं यश ठाकुर और घरेलू स्तर पर उनका करियर कैसा रहा है...

विज्ञापन
IND vs ZIM: Who is Yash Thakur? debut in the second T20 against Zimbabwe know profile and career
यश ठाकुर - फोटो : BCCI

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी को अशोक शर्मा की जगह अंतिम एकादश में मौका मिला है। 28 दिसंबर 1998 को कोलकाता में जन्मे यश ठाकुर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। अंडर-19 टीम में अपनी चमक बिखेर चुके यश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एक ही संस्करण में 15 विकेट हासिल किए हैं। यश ने विदर्भ के साथ 2024/25 में रणजी ट्रॉफी जीती थी। वे पिछले 12 महीनों से इंडिया ए टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

यश ठाकुर का करियर 
गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर यश ठाकुर डेथ ओवर के विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 32 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 27.66 की औसत के साथ 93 विकेट हासिल किए। वहीं, 57 लिस्ट-ए मुकाबलों में दाएं हाथ का यह गेंदबाज 90 विकेट अपने नाम कर चुका है। 74 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 110 शिकार हैं। यश ठाकुर ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से पहले सीजन नौ मुकाबलों में 13 सफलता मिलीं, जिसके बाद अगले सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले और 11 विकेट निकाले। इसके बाद यश पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े, जिसके लिए अगले दो सीजन में कुल तीन मैच खेले और इतने ही विकेट निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिम्बाब्वे की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  तीन मैचों की सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है। सीरीज का पहला मैच गंवा चुके जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतने के बाद कहा, शुरुआत में यह पिच थोड़ी ज्यादा मददगार होती है, इसलिए उम्मीद है कि हम शुरुआती विकेट ले पाएंगे और फिर देखेंगे कि बाद में बैटिंग ऑर्डर में क्या होता है। 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। यह पिच थोड़ी अलग दिख रही है। उम्मीद है कि यह बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच होगी। हम बस यही संदेश देते हैं कि वर्तमान में रहें; पल में जीना और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना जरूरी है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेसली मधेवेयरे, तदिवानाशी मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड एनगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed