फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: India vs Zimbabwe Stats Most 200-plus totals in a calendar year in T20Is

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने टी20 में बनाया कौन सा अनूठा रिकॉर्ड? एक कैलेंडर वर्ष में ऐसा करने वाला पहला देश बना

Sat, 25 Jul 2026 07:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। भारत ने 2026 में नौवीं बार टी20 में 200+ रनों का स्कोर बनाया। यह सर्वाधिक बार है जब किसी टीम ने एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में 200+ का स्कोर बनाया है।

विज्ञापन
IND vs ZIM: India vs Zimbabwe Stats Most 200-plus totals in a calendar year in T20Is
श्रेयस और ईशान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 219/5 का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 9वीं बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा छुआ है। इसी के साथ भारत ने कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा बार इस आंकड़े को छूने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

2024 में भी नौ बार बनाए थे 200+ रन 
इससे पहले, टीम इंडिया ने साल 2024 में 9 बार टी20 क्रिकेट में 200+ रनों का आंकड़ा छुआ था। साल 2023 में भारत ने सात बार ऐसा किया। जापान (साल 2024) और ऑस्ट्रिया (साल 2025) की टीमें 7-7 बार ऐसा कर चुकी हैं। इंग्लैंड (साल 2022), दक्षिण अफ्रीका (साल 2022) और वेस्टइंडीज (साल 2024) ने ऐसा 6-6 बार किया है। भारत ने हालांकि दो बार एक कैलेंडर वर्ष में नौ बार 200+ रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी 
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम इंडिया ने 29 के स्कोर तक अपने दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। अय्यर 20 गेंदों में चार चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 44 गेंदों में दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। तिलक 29 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में तीन छक्के और पांच चौके शामिल रहे। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 12 रन और शिवम दुबे ने नाबाद छह रन टीम के खाते में जोड़े। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन नयामहुरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट लिए। 
विज्ञापन

यश ठाकुर का डेब्यू
भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया और अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका दिया। इस मैच से यश ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। यश इस दौरान विकेट लेने में भी सफल रहे। यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डेब्यू मैच खेल रहे यश का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह पहला विकेट रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed